ओमन:संयुक्त अरब अमीरात में ओमन से आ रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। मरनेवाले इन लोगों में करीब आठ भारतीय शामिल हैं। शुक्रवार को भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस बात की जानकारी दी।
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा- दुख के साथ यह सूचित करता हूं कि स्थानीय अधिकारियों और संबंधियों के मुताबिक अब तक दुबई बस एक्सीडेंट में आठ भारतीयों की मौत हो गई है। वाणिज्य दूतावास कुछ मृत के परिजनों के साथ साथ संपर्क में है और कुछ अन्य की विस्तृत जानकारी की इंतजार कर रहे हैं, ताकि बाकी परिवारों को सूचित की जा सके।
ओमन की सरकारी बस कंपनी वासालात ने कहा कि यह दुर्घटना मस्कट से दुबई के रास्ते में गुरुवार की शाम छह बजे हुई है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने बिना नाम के एक अधिकारियों के हवाले से कहा है- “हालांकि, मरनेवालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि आठ शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शुरुआती दवा के बाद चार भारतीय को छुट्टी दे दी गई है जबकि बाकी तीन का राशिद अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।”
ओमन-दुबई बस एक्सीडेंट में आठ भारतीय समेत 17 लोगों की मौत

