ठाणे: सोमवार को मुम्बई से सटे ठाणे में स्थित तेरापंथ भवन ठाणे के प्रांगण में संस्था शिरोमणि जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में पंच दिवसीय महाराष्ट्र स्तरीय कन्या संस्कार निर्माण शिविर अरुणोदय संस्कारों का प्रकाश जीवन में भरे उजास समारोह का आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वी अणिमा श्रीजी एवं साध्वी मंगलप्रज्ञा जी एवं साध्वी वृन्द के सानिध्य में सानंद संपन्न हुआ। इस शिविर का आयोजन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुम्बई, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा ठाणे एवं श्री भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट ठाणे द्वारा किया गया।
साध्वी श्री अणिमा जी ने मार्गदर्शन करते हुए फ़रमाया की कन्याओं का आना और उनके परिवारों द्वारा यहां भेजना ही इस आयोजन की सफलता थी। शिविर यहां समाप्त तो हो रहा पर शिविर की असल की शुरुआत घर जाने के बाद शुरू होगा क्योंकि कन्याओं के संस्कारों में बदलाव ही इस शिविर की सफलता को दर्शाएगी। साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी ने फरमाया की जो व्यक्ति प्राप्त करना चाहता है वही प्राप्त करता हैं। बिना श्रम और दृढ़ संकल्प के किसी को कुछ प्राप्त नही होता हैं। कुछ ऐसा ही पांच दिनों के शिविर में संकल्प के साथ शामिल हुआ कन्याओ ने प्राप्त किया हैं। ग्रहण शील बनने वाला व्यक्ति ही किसी चीज का लाभ उठा सकता हैं।
साध्वी श्री मैत्री प्रभा जी ने मंच का कुशलतापूर्वक संचालन करते हुए अपने भावों को रखते हुए कहा कि हमारे संस्कार जिंदे हैं तो हमारी संस्कृति जिंदा रहेगी। ठाणे की महापौर मीनाक्षी शिंदे इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने कहा कि जिस उत्साह के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी उसी उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है। साध्वी जी के प्रति जितनी कृतज्ञता ज्ञापित की जाय कम हैं। साथ ही सम्पूर्ण टीम के प्रति आभार प्रगट करता हूँ जिन्होंने इसे सफल बनाया। ठाणे सभा अध्यक्ष देवीलाल श्री श्रीमाल ने सभी का स्वागत अभिनदंन करते हुए अपने भाव रखते हुए कहा कि पांच दिन कैसे बिता इसका आभाष भी नही हुआ क्योंकि साध्वी श्री का आशीर्वाद रहा।
इस शिविर में 177 कन्याओं ने हिस्सा लिया। सभी अपने अंदर में एक अलग सी ऊर्जा का संचार का आभाष कर रहे हैं। मुम्बई सभा मंत्री विजय पटवारी ने कहा कि हाथ की लकीरों का पता नही पर बेटियों की मुस्कान मात्र से भविष्य सुंदर दिखाई देने लगता हैं। इस आयोजन से हमारी समाज की बेटियों में अलग सी ऊर्जा का संचार हुआ हैं। सिरियारी संस्थान मंत्री निर्मल श्रीश्रीमाल पांच दिनों का संस्कार को अगर संकल्प करके अपने अंदर उतारा जाय तो जीवन सफल होगा।
इस अवसर पर ठाणे कन्यामण्डल प्रभारी पुष्पा श्री श्रीमाल, रमिला बडाला, पलक डांगी, आयुषी दुग्गड़, कंशिका कच्छारा, काजल सोनी, कन्या मंडल संयोजिका मीना कच्छारा, अनिता धारीवाल, मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बडाला, आदि ने अपने भावों को रखा। श्रेष्ठ बालिका का सम्मान संकृति बोरठ को दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। साध्वी वृन्द ने सुंदर गीतिका के माध्यम से मंगलाचरण गीतिका का संगान किया। कन्याओं ने गीतिका के माध्यम से अपने भावों को रखा। बोइसर कन्या मंडल ने सुंदर नाटिका के माध्यम से अपने भावों को रखा। इस अवसर पर मुम्बई सभा उपाध्यक्ष गणपत डागलिया, अभराज चोपड़ा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, मंत्री चेतन कोठारी, कार्याध्यक्ष रोशनलाल मेहता, कोषाध्यक्ष रमेश सोनी, सोहनलाल कोठारी, लक्ष्मीलाल सिंघवी, महेंद्र पुनमिया, रमेश धोका, गौतम डागा, विजय संचेती, मनोहर कच्छारा, विकाश अच्छा, प्रवीण डांगी, कन्यामण्डल प्रभारी मानसी वागरेचा, नरेश बाफना, विमल गादिया आदि की उपस्थिति रही। इस आयोजन के शंकरलाल सा सोहनलाल सा सिंघवी एवं परिवार का रहा। जिनका सम्मान मोमेंटो के माध्यम से किया गया। ठाणे सभा मंत्री जयंतीलाल बरलोटा ने मंचन का संचालन करते हुए सभी के प्रति आभार प्रगट किया। इस आयोजन को सफल बनाने में पूनम परमार, पुष्पा श्री श्रीमाल, निशा धोका, काजल सोनी, रिया चोरडिया, सुनीता चोपड़ा, प्रतिभा चोपड़ा, मीना बाफना, श्रेया चपलोत इनका विशेष योगदान रहा।
ऊर्जावान रहा ठाणे में आयोजित पंच दिवसीय महाराष्ट्र स्तरीय कन्या संस्कार निर्माण शिविर

