यूपी ब्यूरो/बस्ती। समता दिवस के उपलक्ष में रविवार को बरगदवा में अर्जक संघ की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि रामस्वरूप वर्मा ने 1 जून सन् 1968 में अर्जक संघ की स्थापना की। रामस्वरूप वर्मा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के अनुयाई थे, वर्मा जी का उद्देश्य समाज में समानता की स्थापना करना ऊंच-नीच का भेद खत्म करना एवं पिछड़ों व दलितों को सम्मान दिलाना था।
अपने संबोधन में बालकृष्ण चौधरी ने कहा कि जब तक आसमानता की भावना समाज में व्याप्त रहेगी, समाज एवं देश का विकास नहीं हो सकता। इसके लिए संगठित होकर ऊंच-नीच का भेदभाव भूलकर सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विकास के लिए सतत प्रयास करना होगा। एडवोकेट बाल कृष्ण ने मनुवाद पर कुठाराघात करते हुए कहां की जब तक जाति व्यवस्था खत्म नहीं होगी तब तक सामाजिक सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक समरसता का प्रादुर्भाव नहीं हो सकता। वर्ण व्यवस्था में तो ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र को रखा गया है लेकिन सबसे ज्यादा जो भिन्नता है जातियों की, वह शूद्र में है। शूद्रों में लगभग 7600 कुछ जातियां सम्मिलित हैं जबकि वहीं ब्राह्मण वर्ग में केवल एक जाति क्षत्रिय वर्ण में केवल एक जाति, और वैश्य वर्ण में एक से दो जाति आते हैं लेकिन यह मनुवादियों की ही सोच है कि शूद्र वर्ण को हजार जातियों में विखंडित करके उन पर सदियों से राज किया जा रहा है।
अंत में उन्होंने कहा “दो बातें मोटी-मोटी सब को इज्जत सबको रोटी”
कार्यक्रम में उपस्थित राधेश्याम पूर्व प्रांतीय मंत्री व राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अर्जक संघ, बालकृष्ण चौधरी पूर्व जिला मंत्री, जगराम वर्मा वरिष्ठ अर्जक संघ, विनोद कुमार चौधरी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा शोषित समाज दल, शिवाजी पासवान शहर संयोजक अर्जक संघ, उमेश चंद्र वर्मा राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अर्जक संघ, सिद्धनाथ प्रजापत जिला मंत्री अर्जक संघ, गौरीशंकर जिला अध्यक्ष अर्जक संघ एवं तमाम अर्जक बंधु उपस्थित रहे।

