मुंबई। आज डिजिटल प्लेटफार्म पर बॉलीवुड में बड़ी तेजी से काम हो रहा है । चाहे वेबसिरिज हो या शार्ट फिल्मे बॉलीवुड के कई फिल्मकार इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं । इन माध्यम के जरिये बॉलीवुड के फिल्मकार समाज मे अच्छा संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं । इसी दिशा में अब फिल्मकार अनुपम शुक्ला ग्लोबल इंडिया प्रोडक्शन एंड फ़िल्म ,युवान शुक्ला इंटरटेनमेंट , अनुपम शुक्ला फिल्म्स के बैनर तले शार्ट फ़िल्म नेवर लूज योर होप का निर्माण का निर्माण किया है ।
इस फ़िल्म में वीरेंद्र मिश्र, गहना वशिष्ठ,शौर्या विभांडिक, अभिलाषा गौर और रागिनी शुक्ला की प्रमुख भूमिका है ।आज समाज मे पति पत्नी के बीच छोटे से मतभेद की वजह से रिश्ते बिगड़ रहे है और उन्हें लगता है कि एक साथ रहने से उनकी आज़ादी में दखल हो रही है । लेकिन समाधान ये नही कि खुद की थोड़ी सी आज़ादी के लिए रिश्ते तोड़ लिए जाए । ऐसा करने से हमे कुछ समय के लिए ऐसा लगता तो है कि हम आजाद हो गए , लेकिन इसके पीछे तमाम रिश्तों की नींव डगमगा जाती है । पति पत्नी के बिगड़ते रिश्ते के साथ साथ फ़िल्म में बाप बेटी के बीच भावनात्मक रिश्तों को भी दिखाया गया है। फ़िल्म के निर्माता दुर्गेश शुक्ला, प्रवीन विभांडिक और अनुपम शुक्ला इस शार्ट फ़िल्म का निर्माण बहुत ही भव्य स्तर पर कर रहे हैं ।
बतादें कि फ़िल्म के निर्माता बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं , निर्माण निर्देशन के साथ साथ फ़िल्म के कैमरामैन और एडिटर भी वह खुद हैं । हाल ही में इस फ़िल्म की शूटिंग नासिक में संपन्न हुई ।
बाप बेटी के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित फ़िल्म ‘नेवर लूज योर होप’

