सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी सरकार 2.0: जेडीयू के बाद अब शिवसेना भी हुई नाराज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

मोदी सरकार 2.0: जेडीयू के बाद अब शिवसेना भी हुई नाराज

Last updated: June 1, 2019 9:07 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई:मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ अब एनडीए के असंतुष्ट सहयोगियों में जेडीयू के बाद दूसरा नाम जुड़ा है शिवसेना का। कम अहमियत वाले भारी उद्योग मंत्रालय मिलने पर शिवसेना नाराज बताई जा रही है। पार्टी ने इशारों में इसे जाहिर भी किया है। बता दें कि मुंबई दक्षिण से सांसद अरविंद सावंत ने 30 मई को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी। विभागों के बंटवारे के बाद उन्हें भारी उद्योग मंत्री बनाया गया है।
पार्टी के एक रणनीतिकार ने कहा कि बीजेपी ने अपने सबसे पुराने सहयोगी को कम से कम तीन मंत्री बनाने का ऑफर नहीं दिया। इसके साथ ही एक मंत्री बनाया भी तो संचार, स्वास्थ्य या रेलवे जैसा अहम मंत्रालय नहीं दिया। बता दें कि इससे पहले बिहार में बीजेपी की सहयोगी जेडीयू ने एक मंत्री का ऑफर मिलने पर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
शिवसेना को मोदी सरकार के पहले कार्यकाल की तरह एक बार फिर भारी उद्योग मंत्रालय मिला है। पिछले 21 साल में पांच बार शिवसेना को यही मंत्रालय मिला है। सबसे पहले बालासाहेब विखे पाटिल (1998), फिर मनोहर जोशी (1999), सुबोध मोहिते (2004) और अनंत गीते (2014-2019) ने भारी उद्योग मंत्रालय संभाला। गीते इस बार के लोकसभा चुनाव में एनसीपी के सुनील तटकरे से रायगड़ सीट पर हार गए। इसके बाद सावंत को इस पद के लिए चुना गया।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, ‘विभागों को लेकर हमने कोई मांग नहीं रखी थी क्योंकि विभागों का बंटवारा प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। हालांकि उद्धवजी दिल्ली में थे और वह इस बारे में जानते हैं। बीजेपी नेतृत्व को एक संदेश भेजा गया है।’ सूत्रों के मुताबिक इस संदेश में शिवसेना ने अपनी नाराजगी का इजहार किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सेंट्रो से आए दंपत्ति ने ज्वेलर की दुकान से उड़ाए सवा लाख के मंगलसूत्र, जांच में जुटी पुलिस
Next Article अमेरिका ने पाकिस्तानी दूतावास कर्मियों के लिए कर छूट वापस लिया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?