By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुश्किल में टीम इंडिया, विजय शंकर को लगी चोट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

मुश्किल में टीम इंडिया, विजय शंकर को लगी चोट

Last updated: May 25, 2019 9:07 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लंदन:विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंची भारतीय टीम को शनिवार (25 मई) अपना पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है, लेकिन मैच से एक दिन पहले ही उसके लिए विजय शंकर की चोट चिंता बन गई है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, शंकर को शुक्रवार को अभ्यास के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी और वह तुरंत मैदान छोड़कर बाहर चले गए।

विजय बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, तभी भारतीय टीम को प्रैक्टिस कराने के लिए इंग्लैंड गए बाएं हाथ तेज गेंदबाज खलील अहमद की बाउंसर पर पुल करने गए और गेंद उनके हाथ में लगी। बीसीसीआई ने हालांकि शंकर की स्थिति पर अभी तक कोई औपचारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है। भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि शंकर की चोट गंभीर न हो। शंकर को नंबर-4 के लिए अंबाती रायडू के ऊपर तरजीह मिली है।

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला प्रैक्टिस मैच केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। 30 मई से विश्व कप की शुरुआत हो रही है। उससे पहले हर टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेगी। भारत को अपना दूसरा अभ्यास मैच मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।

अभ्यास मैच दोनों टीमों के लिए अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा। इससे पता चलेगा की टीमें कहां खड़ी हैं साथ ही मुख्य मैचों की शुरुआत से पहले अभ्यास मैच होने से टीमों को इंग्लैंड की परिस्थितयों में ढलने में भी मदद मिलेगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच भारतीय बल्लेबाजों को अपने आप में लय में लाने का अच्छा मौका है। टीम के अधिकतर बल्लेबाज अपने देश में इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे जहां विकेट अमूमन बल्लेबाजों की मददगार होती हैं।

अब स्थितियां अलग हैं और इंग्लैंड की पिचें भी बल्लेबाजों को परेशान करेगी। न्यूजीलैंड के पास ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी जैसे गेंदबाज हैं, जिनमें गेंद को स्विंग कराने की काबिलियित है। इन दोनों के खिलाफ खेलने से भारतीय गेंदबाजों को मुख्य मैचों में जाने से पहले लय में आने का मौका मिलेगा।

इस मैच में भारत नंबर-4 के बल्लेबाज को लेकर चली आ रही टेंशन का भी समाधान ढ़ूंढ़ने की कोशिश करेगा। कोच रवि शास्त्री पहले ही कह चुके हैं कि टीम के पास इस नंबर के लिए कई विकल्प हैं ऐसे में देखना होगा कि कौन इस जिम्मेदारी को संभालेगा। दो अभ्यास मैचों में नंबर-4 के लिए टीम प्रबंधन तैयार कर सकता है। वहीं गेंदबाजों को भी विकटों के बारे में पता चलेगा कि यहां कहां गेंद डालना है और किस तरह मौसम की मदद लेनी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तनाव कम करता है दही, जानिए इसके फायदे
Next Article प्रधानसेवक की वापसी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?