सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बीएमसी कमिश्नर ने दिए अहम निर्देश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

बीएमसी कमिश्नर ने दिए अहम निर्देश

Last updated: May 18, 2019 9:48 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
मुंबई:मॉनसून में तेज बारिश के चलते यातायात रुक जाना आम समस्या है लेकिन इस बार रेलवे और रोड यातायात बंद न हो, इसके लिए सभी आवश्यक उपाय योजना करने का निर्देश बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने विभिन्न विभागों के साथ मॉनसून पूर्व तैयारियों पर हुई विशेष बैठक में दिया। परदेशी ने पानी भरने से यातायात बाधित होने से रोकने के लिए जरूरी काम करने को कहा है। इसके अलावा, भूस्खलन और खतरनाक इमारतों को लेकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा है, जिससे कोई भी अप्रिय घटना में बड़ी जनहानि न हो। बैठक में पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे, बीएमसी के तीन अडिशनल कमिश्नर, मध्य रेलवे के डीआरएम एस.के. जैन, बेस्ट, एमएमआरडीए, मौसम विभाग, नौसेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पश्चिम रेलवे, एयरपोर्ट समेत अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

डिजास्टर मैनेजमेंट कानून का उपयोग

संभावित कामों का मार्ग आसान बनाने के लिए डिजास्टर मैनजमेंट कानून का प्रयोग करने पर भी चर्चा हुई। एक अधिकारी ने कहा कि बारिश के दौरान जिन स्थानों पर संभावित पानी भर सकता है, उन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट ऐक्ट का प्रयोग करने को कहा गया है। काम में उपस्थिति बाधा को हर हाल में दूर करने को कहा गया है।
जर्जर इमारतों पर सजग
मुंबई में जर्जर हो चुकी इमारतों को लेकर विशेष सजगता बरतने को कहा गया है। निवासियों द्वारा खाली इमारत खाली न करने पर लाइट, पानी काटने का निर्देश दिया गया है। 398 जर्जर इमारतों में से घाटकोपर में 64, अंधेरी और जोगेश्वरी (पश्चिम) में 51 और मुलुंड में 47 इमारतें हैं। जिनमें से 193 में कोर्ट में मामला चल रहा है जबकि 46 का मामला टेक्निकल अडवाइजरी कमिटी (टीएसी) के पास विचाराधीन है। 159 इमारतों का बिजली-पानी कनेक्शन काटा जा चुका है। गौरतलब है कि जर्जर इमारतों के ढहने से बड़ी संख्या में जनहानि होती है। इसी को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है।
नाला सफाई पूरा करने का लक्ष्य
31 मई तक यह हाल में नाला सफाई पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शुरुआत में धीमी गति से चल रहे काम ने पिछले कुछ समय में गति पकड़ी है। मिले आंकड़ों के मुताबिक, नाल सफाई का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
नाला सफाई की फोटो वेबसाइट पर
नाला सफाई के कामों की फोटो वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश परदेशी ने दिया। एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। जिससे जनता के सामने काम की हकीकत रखी जा सके। नाला की सफाई करने से पहले और करने के बाद की फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में नाला विभाग ने हाई-टाइट के वक्त समुद्र का कचरा वापस शहर में आने की समस्या से भी अवगत कराया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंबई में अगले 2-3 दिन में बढ़ेगी तपिश
Next Article विश्व कप से पहले ही पाक खेमे में खलबली, कप्तान से लेकर पूर्व दिग्गज ने जताई निराशा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रोहित शेट्टी का ओरी के रील पर ‘रुक टेलर भेजता हूं’ वाला कमेंट, इंटरनेट पर छाई मजेदार नोकझोंक
entertainment
October 4, 2026
महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया फिल्ममेकर्स का फर्ज
entertainment
October 4, 2026
विविगे धम्मे माहिये क्विज पर साध्वी श्री जी के पावन सानिध्य में गोयल भवन के प्रांगण में प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन
social
October 4, 2026
एमिवे बंटाई ने ‘उड़ता तीर’ के अपने पहले बॉलीवुड गाने ‘चूज़े’ के साथ बॉलीवुड में पहुंचाई अपनी सिग्नेचर रैप एनर्जी
entertainment
October 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?