नई दिल्ली:शुक्रवार देर रात निकोबार द्वीप समूह और उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। निकोबार द्वीप समूह में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप रात 11: 59 पर आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही।
वहीं, देर रात 1:08 बजे उत्तराखंड के चमोली जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में आए भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है।
निकोबार द्वीप समूह और उत्तराखंड में लगे भूकंप के झटके

