सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पंजाब में कांग्रेस सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी: अमरिंदर सिंह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पंजाब में कांग्रेस सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी: अमरिंदर सिंह

Last updated: May 16, 2019 7:42 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

अमृतसर:पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य की सभी 13 सीटों पर जीत हासिल करेगी। राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है और उन्हें जनता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिअद-भाजपा लोगों का विश्वास खो चुकी है और आम आदमी पार्टी का आधार भी खत्म हो गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के राज्य में रोड शो के एक दिन बाद बुधवार को  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बातचीत  में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान यह साफ हो गया था कि राज्य में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरीं। देश की जनता अब केंद्र में भी बदलाव चाहती है। पंजाब में कांग्रेस ने सभी योग्य उम्मीदवारों को टिकट दिया है और उनकी जीत तय है।

राज्य में मोदी लहर नहीं
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर के सवाल पर मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कहा कि पंजाब में ऐसा कुछ नहीं है। वैसे भी केंद्र सरकार अपने कोई वादे पूरे नहीं कर पाई है। न तो युवाओं को रोजगार मिला और न ही गरीबों को कोई विशेष लाभ। ऐसे में केंद्र सरकार के पक्ष में लहर होने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

कांग्रेस को किसी से चुनौती नहीं
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में मिल रही चुनौती पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस आसानी से सभी सीटें जीत लेगी। शिअद-भाजपा की पूर्व सरकार के कार्यकाल में हर कोई परेशान था। राज्य की जनता का अब उनसे मोहभंग हो चुका है। आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह बिखर गई है। ऐसे में कांग्रेस के लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं है।

सनी देओल ने गुरदासपुर नहीं देखा
गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल की दावेदारी पर कैप्टन अमरिंदर ने कहा, ‘वह अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन नेता के गुण उनमें नहीं है। सन्नी देओल के पिता भी व्यक्तिगत तौर पर अच्छे इनसान हैं। पंजाब के विकास कार्यों खासकर ट्यूबवेल लगाने के क्षेत्र में उनका योगदान रहा है। मगर, राजनीति में वे फिट नहीं है। उनका घर-परिवार, कारोबार और दोस्त सबकुछ मुंबई में है, उन्होंने गुरदासपुर कभी नहीं देखा। चुनाव बाद सन्नी देओल को बोरिया-बिस्तर बांधकर घर जाना पड़ेगा।

सेना का आधुनिकीकरण जरूरी
कैप्टन अमरिंदर के अनुसार, सेना का तकनीक के आधार पर आधुनिकीकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना दुश्मन को जवाब देने में सक्षम है, लेकिन उसके पास आधुनिक हथियार और गोला-बारूद का पर्याप्त भंडार होना चाहिए।

आलू-टमाटर पाकिस्तान भेजे जाएं
मुख्यमंत्री अमरिंदर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ व्यापार जारी रखने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि देश में उगने वाले आलू-टमाटर पाकिस्तान भेजे जाएं। वे खेतों में सड़ रहे हैं और इन्हें लाने-ले जाने के काम में लगे लोग बेरोजगार हो रहे हैं।’

पित्रोदा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा की ओर से सिख दंगों पर दिए विवादित बयान को अमरिंदर सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह एक गैरजिम्मेदाराना बयान है। पार्टी के नेताओं को हर मसले पर सोच-समझकर टिप्पणी करनी चाहिए।

बादल परिवार से सहानुभूति नहीं
यह पूछे जाने पर कि क्या बादल परिवार के प्रति उनके दिल में कोई सहानुभूति है, इस पर अमरिंदर ने कहा कि कुछ लोग गलत बयानी करके भ्रम पैदा करते हैं। असल बात यह है कि बादल परिवार ने राज्य के विकास को बाधित किया है। कई लोगों को इसलिए जेल में डाल दिया गया, क्योंकि वे बादल परिवार को पसंद नहीं थे। शिअद जब सत्ता में थी तो राजनीतिक द्वेष की भावना से काम किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article EVM के वोटों में अंतर आने पर VVPAT की गिनती ही अंतिम मानी जाएगी
Next Article चुनाव आयोग की कार्रवाई पर भड़कीं ममता बनर्जी, लगाया पक्षपात का आरोप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बदायूं में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन को शांतिपूर्ण और उचित समाधान निकालना चाहिएः मायावती
state
August 26, 2026
त्योहारों पर बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा : खरगे
national
August 26, 2026
बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय उदयपुर द्वारा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्पंदन’ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
state
August 26, 2026
मॉन्सर इंडिया ने विले पार्ले स्पोर्ट्स क्लब के साथ मिलकर 150+ महिलाओं के साथ दही हांडी 2026 के लिए मिलाया हाथ
Mumbai / Maharshtra
August 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?