मुंबई:मुंबई के कुर्ला ईस्ट में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को रविवार को अरेस्ट कर लिया गया। उस पर एक महिला कॉन्स्टेबल के सामने निर्वस्त्र होने का आरोप है। दोनों पुलिस के लिए अधिकृत रिहायशी इलाके में रहते थे।
पुलिस के मुताबिक, ‘आरोपी हरिश्चंद्र भीखा लहाने (41) के सामने रहने वाली महिला ने बताया कि शनिवार को रात 11 बजे जब वह अपनी बालकनी में खड़ी थी उसी समय उसके सामने के मकान में रहने वाले आरोपी ने उसके सामने अपने कपड़े उतार दिए।’
महिला कॉन्स्टेबल के सामने न्यूड होने वाले सिपाही को पुलिस ने किया अरेस्ट

