सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी अकेले कबड्डी खेलने निकल पड़े हैं पर उन्हें हमारी टीम ने पकड़ लिया:
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मोदी अकेले कबड्डी खेलने निकल पड़े हैं पर उन्हें हमारी टीम ने पकड़ लिया:

Last updated: May 10, 2019 5:35 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

ऊना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह मेरे राजनीतिक गुरु हैं, उनका सम्‍मान करता हूं। मैं मोदी जैसा नहीं हूं जो अपने कोच को लाल कृष्‍ण आडवाणी को झापड़ मार दिया। राहुल ने कहा मोदी अकेले कांग्रेस के साथ कबड्डी खेलने निकल पड़े हैं पर अब वो हमारी मजबूत टीम ने पकड़ लिए हैं, वह आउट होकर ही जाएंगे। वह अकेले हर फैसला लेते हैं, व्यापारियों का क्या कसूर था, आम लोगों का क्या कसूर था, जीएसटी लगा दिया। नोटबंदी ने उनको मार दिया। हिंदुस्तान की जनता ने उन्‍हें दबोच लिया है, नरेंद्र मोदी का काम तमाम हो चुका है। राहुल ने कहा संसद में आपने जवाब नहीं दिया, डेढ़ घंटे संसद में बोला पर आंख से आंख नहीं मिला सके। राहुल ने आरोप लगाया कि उन्‍होंने चोरों की चौकेदारी की, अरुण जेटली की बेटी के खाते में पैसा गया, एक मुख्यमंत्री के बेटे के खाते में भी पैसा डाला गया।
राहुल ने कहा जनता की आवाज और सच्चाई ने मोदी को पकड़ लिया, आप मेरे परिवार और मुझ पर नफरत फेंको, मैं प्यार दूंगा। इस बार प्यार से हिमाचल की जनता आपको हराने वाली है। 65 हजार करोड़ हिमाचल को देने की बात की, लेकिन कहां हैं?
राहुल गांधी ने हाथ पकड़कर वीरभद्र सिंह को माइक तक पहुंचाया
राहुल गांधी ने हाथ पकड़ कर पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह को सम्मान देकर बोलने के लिए मंच पर पहुंचाया। वीरभद्र ने कहा वो सुनने आए थे, राहुल देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। मोदी जी ने कुछ नहीं किया। झूठे आंकड़े रखे, देश के गांवों में अब अनपढ़ नहीं हैं वो पढ़-लिख गए हैं, झूठ को पहचानते हैं। देश के सभी प्रधानमंत्रियों ने विकास करवाया है। प्रदेश के विकास में कांग्रेस, इंदिरा, राजीव व मनमोहन सिंह का योगदान रहा।
हुजूम बोल रहा, चारों सीटें जीतेंगे : राठौर
कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा लोगों का हुजूम बोल रहा है चारों सीटों पर जीत पक्‍की है। भाजपा नेता झूठे साबित हुए हैं। पार्टी प्रत्‍याशी रामलाल ठाकुर ने कहा जिस कांग्रेस ने हिमाचल बनाया, उस पर भरोसा है। अनुराग ठाकुर संसद में गाली ग्‍लौज करते हैं वह हमारी संस्‍कृति नहीं है।
गांधी परिवार के हाथों ही हिमाचल का भला होगा : मुकेश
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा अब राहुल प्रधानमंत्री के तौर पर ऊना आएंगे। मुख्यमंत्री अब राहुल पर बोलने लगे हैं। सही लाइन पर आओ मुख्यमंत्री जी, अन्यथा हम भी चुप रहने वाले नहीं। सत्ती क्या बोल रहे बाजू काटेंगे, राधा स्वामी अनुयायिओं को क्या बोल रहे हैं, वह पूरी तरह बौखला गए हैं। भाजपा नेता समझ चुके हैं कि कांग्रेस आ रही है। गांधी परिवार के हाथों ही हिमाचल का भला होगा।
ऊना में मंच पर पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्‍वीकार करते कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी व पार्टी के अन्‍य नेता।
यह क्षेत्र किसी समय कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। 1989 में प्रेम कुमार धूमल ने यहां कमल की ऐसी बुआई की थी, जिसकी काट कांग्रेस अब तक नहीं ढूंढ पाई है। 1996 के चुनाव में कांग्रेस को यहां चहकने का मौका जरूर मिला था लेकिन वह भी ज्यादा देर तक नहीं रहा था। दो साल बाद ही 1998 के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से दो साल पहले मिली हार का बदला ले लिया था। इसके बाद कांग्रेस कभी भी भाजपा को टक्कर नहीं दे पाई। हालांकि यहां भाजपा के तीन बार सांसद रहे सुरेश चंदेल के सहारे कांग्रेस इस बार की चुनावी वैतरणी पार करने की फिराक में लगी हुई है।
ऊना की चुनावी रैली में राहुल गांधी के निशाने पर मोदी के अलावा प्रदेश की जयराम सरकार भी रहेगी। राहुल जयराम सरकार की डेढ़ साल की नाकामियों को गिनाकर, वोटरों को रिझाने का प्रयास कर सकते हैं। भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को भी घेरने की कोशिश करेंगे। इससे देवभूमि का सियासी पारा और चढ़ेगा।
राहुल 17 को सोलन में प्रियंका 14 को ठियोग और मंडी में करेंगे जनसभा
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राहुल और प्रियंका की जनसभा में फेरबदल किया गया है। राहुल गांधी अब 14 के स्थान पर 17 मई को सोलन के ठोड़ो मैदान में धनीराम शांडिल के लिए वोट मांगेंगे और केंद्र कि मोदी सरकार को घेरने के साथ जयराम सरकार पर हमला करेंगे। उधर, प्रियंका वाड्रा गांधी 14 मई को शिमला संसदीय क्षेत्र के ठियोग पोटैटो ग्राउंड और उसी दिन मंडी के पडल मैदान में जनसभा करेंगी।
प्रियंका और राहुल की जनसभा को लेकर आपस में फेरबदल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 14 15 और 17 को राहुल और प्रियंका की जनसभाओं के लिए समय मांगा था। जिसके लिए प्रियंका वाड्रा गांधी के कार्यालय ने 14 मई को हामी भर दी है और राहुल गांधी ने 17 मई को सोलन में रैली करने को मंजूरी प्रदान कर दी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सिख दंगों पर सैम पित्रोदा के बयान पर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- पता चलता है पार्टी का चरित्र
Next Article राफेल मामला: रिव्यू पिटिशन और राहुल के बयान पर फैसला SC ने रखा सुरक्षित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?