कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र रैली में कहा कि कांग्रेस के लाेगों ने मुझे प्रेम के नाम पर गालियां देते हैं। इनके प्रेम वाली डिक्शनरी में मेरे लिए तरह-तरह की गालियां देते हैं। इन लोगों ने मेरे लिए क्या-क्या नहीं कहा। मेरे प्रधानमंत्री के बाद इन्होंने मेरी मां को गालियां दीं अौर यह भी पूछा कि मेरे पिता कौन हैं। इनके गालियों की परवाह न कर देश की सेवा कर रहा हूं।
इससे पहले रैली के बाद कुरुक्षेत्र के थीम पार्क मैदान में आयोजित रैली में पहुंचने पर लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे से स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत से ज्यादा पाकिस्तान के हितों की ज्यादा चिंता है। हमारे हक का पानी पाकिस्तान जा रहा है। हम अपने किसानों के हक का पानी अब वहां नहीं जाने देंगे। ऐसी परियोजना पर काम कर रहे है। कांग्रेस सरकाराें ने किसानों की जमीनें हथियाने का खेल खेला। आपका चौकीदार इन महाठगों को जेल तक पहुंचाएगा।
मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, मैं कांग्रेस और उनके मिलावटी साथियों का भ्रष्टाचार रोका तो ये लोग प्रेम के नाम पर गालियां दीं। इनके प्रेम की डिक्शनरी में मेरे लिए गालियां देते हैं। कांग्रेस के नेताओं ने मुझे नाली का कीड़ा कहा, पागल कुत्ता कहा, लहू पुरुष कहा, बंदर कहा, मौत का सौदागर कहा। इन लोग की मोदी की बोटी-बोटी करने की है।
नरेंद्र मोदी ने रैली में लोगों का उत्साह देखकर कहा, आपकी यही ऊर्जा प्ररणा देती है। उन्होंने गीता का एक श्लोक बोला अौर कहा कि यह धरती मुझे काम करने का संदेश देती है। कुछ न करने से कुछ करना बेहतर होता हूं। मैं 130 करोड़ सपनों के लिए अपने जीवन को समर्पित कर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहा हूं।
उन्हाेंने कांग्रेस और विपक्षी दलाें पर हमला किया। उन्होंने कहा कि देश की आन, बान और शान से इनकाे कोई लेना-देना है। ये महामिलावटी लोग भारत के विरोध में बोलने वालों के साथ नाचते हैं। इन लोगों को पाकिस्तान की बात तो पसंद है, लेकिन इनको देश का सम्मान बढ़ाने वाले पसंद नहीं है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद हमारा एक वीर पाकिस्तान में फंस गया। हमने उसे वापस करने के लिए मजबूर कर दिया, लेकिन कांग्रेस के एक दरबारी नेता ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल पुरस्कार देेने की मांग कर दी।
मोदी ने कहा, कांग्रेस चाहती है कि देशद्राेहियों को खुली छूट मिले। बिना रक्षा नीति के बिना किसी देश की सुरक्षा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान और जवान के साथ हैं। हम 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे। उन्होंने सर छोटूराम पर एक नेता द्वारा सवाल उठाने का मामला भी उठाया और इसकी निंदा की।

