मुंबई:पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर को लगता है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया के पास 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू में हो रहे वनडे विश्व कप का खिताब जीतने का बेहतरीन मौका है। भारत 5 जून को साउथैम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
वेंगसरकर ने कहा, ‘भारत के पास विश्व कप जीतने का बेहतरीन मौका है। कम से कम सेमीफाइनल तक वे जरूर जाएंगे लेकिन फाइनल के बारे में मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता। हमारे पास बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और वे सभी फॉर्म में हैं।’
भारत के पास विश्व कप जीतने का बेहतरीन मौका:दिलीप वेंगसरक

