सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

राहुल जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Last updated: May 7, 2019 7:46 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि वह बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर बिहार क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा दायर की गई याचिका की सुनवाई जुलाई में करेगा। न्यायाधीश एस.ए. बोबडे और न्यायाधीश एस. अब्दुल नजीर की पीठ ने कहा, ‘सही पीठ के सामने याचिका को अन्य अपील के साथ सूचीबद्ध करें।’ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा ने अपनी याचिका में कहा है, ‘बीसीसीआई ने जौहरी के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोप को पूरी तरह से ठंडे बस्ते में डाल दिया है। स्थितियां साफ बताती हैं कि जौहरी को निर्दोष साबित करने की पूरी कोशिश की जा रही है और उन्हें (शिकायतकर्ता) जौहरी मामले में प्रशासकों की समिति (सीओए) द्वारा बनाई गई ‘स्वतंत्र समिति’ की रिपोर्ट भी नहीं सौंपी गई है।’

सीओए द्वारा गठित समिति ने जौहरी को दी थी क्लीन चिट
इस मामले पर सीओए की रिपोर्ट को लेकर वर्मा ने कहा, ‘चूंकि मैं काफी वर्षों से बीसीसीआई के खिलाफ लड़ रहा हूं, मुझे यह देखकर काफी दुख होता है। साथ ही सीओए ने जिस तरह से शिकायतकर्ताओं के साथ सामाजिक तौर पर व्यवहार किया उसे देखकर हैरानी होती है।’ जौहरी मामले में विनोद राय की अध्यक्षता वाली सीओए ने एक स्वतंत्र समिति का गठन किया था जिसमें राकेश शर्मा (सेवानिवृत न्यायाधीश), बरखा सिंह और वीना गौड़ा शामिल थीं। राकेश और बरखा ने अपनी जांच में जौहरी को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन वीना ने जौहरी के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि बर्मिंगम में जौहरी का व्यवहार एक बीसीसीआई जैसी संस्था के सीईओ के तौर पर गैरपेशेवर है जो संस्था की साख पर बट्टा लगा सकता है। इसे संबंधित अधिकारियों द्वारा देखा जाना चाहिए। स्वतंत्र समिति ने अपनी जांच पूरी कर सीओए को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इस रिपोर्ट को बीसीसीआई की वेबसाइट पर भी जारी किया गया था।

आदित्य वर्मा ने एमिकस क्यूरे पीएस नरसिम्हा को लिखा पत्र
सीएबी के वकील जगनाथ सिंह ने कहा है कि बीसीसीआई की वेबसाइट पर जारी सीओए की रिपोर्ट से यह साफ पता चलता है कि सीओए के सिर्फ एक अधिकारी ने इस रिपोर्ट को कबूल किया है जबकि दूसरे सदस्य ने इस नामंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘रिपोर्ट को न मंजूर किया गया और न ही ठुकराया गया। यह लंबित है। सीओए के चेयरमैन ने यह साबित करने की कोशिश की है कि सीईओ को दोषमुक्त साबित कर दिया गया है।’ वर्मा ने वरिष्ठ वकील और बीसीसीआई मामले में एमिकस क्यूरे पी.एस. नरसिम्हा को भी इस संबंध में पत्र लिखा है, ‘मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि जिस लड़की ने शिकायत की है वो बीसीसीआई में काम कर रही है और रोज परेशानी और भेदभाव का सामना कर रही है। समिति के सामने जो लोग पेश हुए थे और जो शिकायतकर्ता हैं, उन्हें जांच समिति की रिपोर्ट सौंपी जानी चाहिए।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article vande bharat दिल्ली-मुंबई के बीच दौड़ेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस
Next Article भारत के पास विश्व कप जीतने का बेहतरीन मौका:दिलीप वेंगसरक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?