सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के मुद्दे पर झुका चीन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के मुद्दे पर झुका चीन

Last updated: April 30, 2019 9:19 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

पेइचिंग:आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के प्रस्ताव को लेकर चीन ने अब नरमी के संकेत दिए हैं। इस मसले पर अपने पहले के रुख के उलट चीन ने कहा है कि इस मसले को ‘सही तरीके’ से हल करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि चीन ने इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के चीन दौरे के ठीक एक दिन बाद भारत के पड़ोसी देश की यह राय अहम है। इससे पहले चीन ने कई बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर वीटो का इस्तेमाल कर अड़ंगा लगा दिया था।
चीन ने मार्च में चौथी बार इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले में जैश का नाम सामने आने के बाद फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन ने यह प्रस्ताव दिया था। हालांकि अब इस मसले पर एक तरह से झुकते हुए चीन ने कहा कि इसका सही हल निकाला जाएगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मेरा विश्वास है कि इसका सही ढंग से समाधान निकाला जाएगा।’
फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के प्रस्ताव पर अपने विरोध को वापस लेने की खबरों से जुड़े सवाल को लेकर चीन ने यह बात कही। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत यह प्रस्ताव लाया गया था। इस बार चीन के अड़ंगे के बाद अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने उस पर दवाब बनाया है औ इस मसले पर अन्य विकल्पों पर विचार करने की बात कही थी।
चीन ने कहा, बातचीत से निकालना है हल
चीन ने इसे लेकर अब नरमी दिखाते हुए कहा है, ‘हम इस मसले पर कई बार अपनी पोजिशन बता चुके हैं।’ चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गेंग शुआंग ने कहा, ‘मैं सिर्फ दो बिंदुओं पर जोर देना चाहता हूं। पहला यह कि इस पर अधिकतम सदस्यों की सहमति और संवाद के साथ ही आगे बढ़ा जा सकता है।’ दूसरा, इस मसले को लेकर बातचीत चल रही है और कुछ प्रगति हुई है। हमें विश्वास है कि सभी पक्षों की सहमति से इस पर आगे बढ़ा जा सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फैनी तूफान:केंद्र ने 4 राज्यों के लिए 1086 करोड़ रु का एडवांस फंड जारी किया, नेवी हाई अलर्ट पर
Next Article पीएम नरेंद्र मोदी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया- चुनाव आयोग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बदायूं में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन को शांतिपूर्ण और उचित समाधान निकालना चाहिएः मायावती
state
August 26, 2026
त्योहारों पर बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा : खरगे
national
August 26, 2026
बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय उदयपुर द्वारा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्पंदन’ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
state
August 26, 2026
मॉन्सर इंडिया ने विले पार्ले स्पोर्ट्स क्लब के साथ मिलकर 150+ महिलाओं के साथ दही हांडी 2026 के लिए मिलाया हाथ
Mumbai / Maharshtra
August 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?