सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फैनी तूफान:केंद्र ने 4 राज्यों के लिए 1086 करोड़ रु का एडवांस फंड जारी किया, नेवी हाई अलर्ट पर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

फैनी तूफान:केंद्र ने 4 राज्यों के लिए 1086 करोड़ रु का एडवांस फंड जारी किया, नेवी हाई अलर्ट पर

Last updated: April 30, 2019 9:11 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
symbolic Pic
SHARE

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान फैनी को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने 4 राज्यों को 1086 करोड़ रुपए का एडवांस फंड जारी किया ताकि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटा जा सके। नौसेना भी हाई अलर्ट पर है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान शुक्रवार तक ओडिशा समेत दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में पहुंच सकता है। फैनी को पिछले साल आए तितली तूफान से भी ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। तितली तूफान में 60 लोगों की मौत हुई थी।

ओडिशा के तटीय इलाकों में हो सकती है भारी बारिश : मौसम विभाग

  1. गृह मंत्रालय ने मंगलवार को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड से आंध्रप्रदेश के लिए 200.25 करोड़, ओडिशा के लिए 340.87 करोड़, तमिलनाडु के लिए 309.37 करोड़ और पश्चिम बंगाल के लिए 235.50 करोड़ रुपए की राशि जारी की।
  2. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को चुनाव आयोग से पटकुरा विधानसभा उपचुनाव को टालने की मांग की। ओडिशा के विशेष राहत कमिश्नर बिष्णुपदा सेठी ने कहा, ‘‘मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 3 मई को देर शाम पुरी में पहुंचेगा। खोज और राहत कार्य के लिए हमने ओडिशा जिले की रेपिड एक्शन फोर्स की 20 टुकड़ियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की 12 टीमें पहले से तैयार हैं।’’
  3. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान फैनी तेजी से ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान गुरुवार को 170-180 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो 195 किमी/घंटे तक पहुंच सकती हैं।
  4. विभाग के मुताबिक, फिलहाल यह तूफान बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अगले 36 घंटों में इसकी तीव्रता बहुत ज्यादा हो सकती है। 1 मई की शाम तक यह उत्तर-पश्चिम की ओर रुख करेगा फिर ओडिशा तट तक पहुंचेगा।
  5. विभाग के मुताबिक, केरल, तमिलनाडु के उत्तरी तट और आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट पर अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में गहरे समुद्र में न जाएं।
  6. बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी केंद्र में 1 से 3 मई के बीच, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में 2 से 4 मई के बीच समुद्र बेहद अशांत रहेगा। इस कारण ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी वर्षा की आशंका है। 3 और 4 मई को आंध्रप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी भारी बारिश हो सकती है।
  7. ओडिशा सरकार ने 4 तटीय जिलों में सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सरकार की ओर से स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आजम खां पर चुनाव आयोग ने लगाया फिर से बैन, 48 घंटे के लिए प्रचार पर रोक
Next Article मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के मुद्दे पर झुका चीन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बदायूं में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन को शांतिपूर्ण और उचित समाधान निकालना चाहिएः मायावती
state
August 26, 2026
त्योहारों पर बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा : खरगे
national
August 26, 2026
बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय उदयपुर द्वारा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्पंदन’ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
state
August 26, 2026
मॉन्सर इंडिया ने विले पार्ले स्पोर्ट्स क्लब के साथ मिलकर 150+ महिलाओं के साथ दही हांडी 2026 के लिए मिलाया हाथ
Mumbai / Maharshtra
August 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?