मुम्बई। महान दार्शनिक आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी का दसवा महाप्रयाण दिवस मुनि श्री जिनेश कुमार जी के पावन सानिध्य में कोपर खैरना में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए महान ध्यान योगी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए कार्यक्रम कोपर खैरना के माहेश्वरी होल में संपन्न हुआ।
उदबोधन : धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने कहा कि विश्व के मानचित्र पर जिन शासन की कीर्ति पताका फहराने वाले आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी जैन शासन के ज्योतिर्धर शलाका पुरुष थे वह प्रगतिशील प्राणवान तेरापंथ धर्म संघ के दसवें सारथी एवम आचार्य श्री तुलसी के सक्षम उतराधिकारी थे। वह साधना संतुलित जीवनशैली प्रज्ञा आलोक पुंज व्यक्तित्व एवम सकारात्मक चिंतन के द्वारा केवल जैन धर्म तेरापंथ समाज के ही नहीं अपितु पूरी मानव जाति के उद्धारक थे। आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी का बहुमुखी व्यक्तित्व अनेक समवायों का पुंज था वे योगी दार्शनिक साहित्यकार प्रवचनकार यायावर तपस्वी मनीषी कवि लेखक क्रान्तदृष्ट्रा वे कुशल प्रशासक थे वे विभिन्न समस्याओं के समाधान देते थे । वे जैन न्याय के राधाकृष्णन थे उनकी प्रज्ञा को देखकर भद्रबाहु एवं हरी भद्र जीवंत हो उठते थे उनकी सरलता सहिष्णुता समर्पण श्रद्धा भाव विनम्रता श्रम निष्ठा बेजोड थी उन्होंने प्रेक्षा ध्यान पद्धति का आविष्कार कर मानव जाति को शांति की अनमोल राह दिखलाई।
मुनि श्री परमानंद जी ने आचार्य श्री आचार्य श्री महाप्रज्ञ आचार्य श्री महाप्रज्ञ अप्रतिम प्रतिभा के धनी व पुनरुद्धारक थे।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुद कच्छारा तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तातेड अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश चौधरी, अभातेयुप से महेश बापना तेरापंथी सभा पालघर के अध्यक्ष नरेश राठोड अणुव्रती इकबाल कबाड़ी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भावांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सिरियारी संस्थान के कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी , अणुव्रत समिति मंत्री चेतन कोठारी , तेरापंथी महासभा से महावीर कोठारी,तनसुख चोरड़िया, बाबुलाल जी बाफना आदि उपस्थित थे, प्रारंभ में स्वागत भाषण अध्यक्ष गणपत लाल गुंदेचा ने किया आभार ज्ञापन उपासक जसराज छाजेड ने संचालन मुनि श्री परमानंद जी ने किया । ज्ञानशाला के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी महाश्रमण भजन मंडली कोपरखैरने पालघर कन्या मंडल व तेरापंथ महिला मंडल कोपर खेरने ने सुमधुर गीतों से समा बांधा
इस अवसर पर जप अनुष्ठान भी कराया गया कार्यकम में मुम्बई ठाणे पूना चिंचवड़ से सेकड़ो की संख्या में श्रदालु उपस्थित थे
सराहनीय योगदान: इस कार्यक्रम मैं उपासक जसराज छाजेड़ , गणपत गुंदेचा , मुकेश डूंगरवाल, विनोद चोरड़िया , पंकज भटेवरा , प्रसन्न पामेचा , दिनेश धोका , नितिन पामेचा , दीपक चपलोत , सुनील बोहरा, संदीप आच्छा, बसंत लोढा, सुनील महता, मंगल सियाल, अमृत बाफना, ललित सिंघवी, संदीप दुग्गड़, रवि दुग्गड़ , मनोहर गुंदेचा, जीतू कटारिया, प्रकाश मादरेचा, पुलकित कोठारी, अशोक गोखरू, अरविंद चोरड़िया आदि सम्पूर्ण तेरापंथ समाज उपस्थित था, यह जानकारी प्रसन्न पामेचा ने दी।
कोपरखैरने में आचार्य महाप्रज्ञ जी का महाप्रयाण दिवस मनाया गया

