By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नींबू, दूध और बेकिंग सोडा से करें डॉर्क अंडरऑर्म्स की प्रॉब्लम को बाय-बाय
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

नींबू, दूध और बेकिंग सोडा से करें डॉर्क अंडरऑर्म्स की प्रॉब्लम को बाय-बाय

Last updated: April 27, 2019 4:58 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

बहुत ज्यादा रेज़र और हेयर रिमूवल क्रीम से, डिओडरेंट के डायरेक्ट अंडरआर्म्स में इस्तेमाल से डार्कनेस की प्रॉब्लम हो जाती है जिसे दूर करना एक चैलेंज होता है। हालांकि कुछ महिलाएं ये सोचकर इसे दूर नहीं करती कि कौन सा रोज़ाना स्लीवलेस ड्रेस पहननी है। लेकिन अंडरआर्म्स की सफाई भी चेहरे और हाथ-पैरों जितनी ही जरूरी है। तो आज हम इसे दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में जानेंगे।
नींबू
स्किन से लेकर अंडरआर्म्स तक की डॉर्कनेस को दूर करने में नींबू है कारगर। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक जैसे तत्व होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एसिड त्वचा की रंगत निखारने के साथ ही डेड स्किन को भी करता है दूर।
ऐसे करें इस्तेमाल  
नींबू को काटकर नहाने से कुछ देर पहले उसे अंडरआर्म्स पर अच्छे से रब करें।
नहाने के बाद उस जगह पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
चुटकी भर हल्दी और शहद को नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे 10 मिनट तक अंडरआर्म्स पर लगाकर रखें।
सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
आलू
आलू में भी ब्लीच करने वाले गुण मौजूद होते हैं। सेंसेटिव स्किन पर नींबू लगाने से खुजली और जलन की समस्या भी हो सकती है, लेकिन आलू में स्किन फ्रेंडली एसिड मौजूद होता है। इससे इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती।
ऐसे करें इस्तेमाल  
आलू के पतले स्लाइस काटकर अंडरआर्म्स पर रब करके 5-10 मिनट तक लगा रहने दें।
सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
इसके अलावा आलू को घिसकर उसका जूस निकाल कर कॉटन से अंडरआर्म्स पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
खीरा
खीरा में मौजूद तत्व स्किन की डार्कनेस दूर करने के साथ ही उसे सॉफ्ट भी बनाता है। और तो और स्किन से जुड़ी किसी भी तरह की प्रॉब्लम्स के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसे करें इस्तेमाल 
खीरे में नींबू का रस और हल्दी मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाएं।
नींबू ब्लीच के साथ ही डेड सेल्स को रिमूव करता है, तो वहीं खीरा त्वचा को अंदरूनी ठंडक प्रदान करता है। हल्दी में कई आयुर्वेदिक गुण मौजूद होते हैं।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा सबसे ज्यादा असरदार नुस्खा है अंडरआर्म्स की डार्कनेस को दूर करने के लिए। इसके साथ ही ये डेड और डैमेज सेल्स को दूर करके उनके पोर्स खोलता है और पसीने की बदबू भी दूर करता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और उसे अंडरआर्म्स पर अच्छे से स्क्रब करें। सूखने पर पानी से धो लें।
नहाने से पहले पानी और बेकिंग सोडा को मिक्स करके अंडरआर्म्स पर लगाएं।
संतरे का छिलका
अंडरआर्म्स की डार्कनेस को कम करने में संतरे का छिलका भी बहुत असरदार होता है। ये न केवल डार्कनेस दूर करता है, बल्कि बॉडी की खुशबू को भी बनाए रखता है। ब्लीचिंग गुणों से भरपूर संतरे का छिलका स्क्रबिंग के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
संतरे का छिलका निकालकर इसे दरदरा पीस कर पाउडर बना लें।
पाउडर को गुलाब जल और दूध में मिक्स करें।
अंडरआर्म्स पर लगाकर 10 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
स्क्रबिंग से डेड स्किन और डार्कनेस दूर होती है।
दूध
दूध में मौजूद विटामिन्स और फैटी एसिड्स अंडरआर्म्स के डार्कनेस को दूर करने के साथ ही उसे कोमल भी बनाए रखते हैं। दही को भी अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसे करें इस्तेमाल 
दूध, दही और आटे को मिलाकर पेस्ट बनाएं।
इसे अंडरआर्म्स पर 15 मिनट लगा रहने दें।
सूखने पर पानी से धो लें।
ऑयल
बॉडी पर ऑयल लगाना बहुत ही कम लोगों को पसंद होता है। लेकिन ये बहुत ही कारगर होता है और इससे अंडरआर्म्स की डार्कनेस की समस्या भी दूर होती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
ऑलिव ऑयल या नारियल तेल में ब्राउन शुगर मिक्स करें।
अंडरआर्म्स को हल्का-सा गीला करके वहां इस मिक्सचर से स्क्रब करें।
5 मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अर्जुन अवॉर्ड के लिए BCCI ने बुमराह, शमी समेत भेजे ये चार नाम
Next Article मोदी पर प्रियंका गांधी का निशाना- सत्ता मिलते ही लोग भूल जाते हैं कि सत्ता देने वाला कौन है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026
अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का नया गाना ‘सुहाना’ प्यार और जवानी के कोमल एहसासों को खूबसूरती से करता है बयां
entertainment
July 22, 2026
मुलुंड तेरापंथ भक्न में “श्री उत्सव एक कदम स्वालंबन की ओर” का भव्य आयोजन
social
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?