नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए पूनम यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा के नाम की सिफारिश की है। पूनम यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक टेस्ट, 41 वनडे और 54 टी20 मैच खेले हैं। पूनम ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है।
पूनम यादव ने तीन टेस्ट, 63 वनडे और 74 टी20 विकेट झटके हैं। वहीं मोहम्मद शमी ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 63 वनडे और सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। शमी तेज गेंदबाज हैं और उनके नाम 144 टेस्ट, 113 वनडे और 8 टी20 विकेट हैं। जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में लिमिटेड ओवर के बेस्ट बॉलर माने जाते हैं। बुमराह ने भारत के लिए 10 टेस्ट, 49 वनडे और 42 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 49 टेस्ट, 85 वनडे और 51 टी20 विकेट लिए हैं।
वहीं रविंद्र जडेजा टीम इंडिया में ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं। रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए 41 टेस्ट, 151 वनडे और 40 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान जडेजा ने 1485 टेस्ट, 2035 वनडे और 116 टी20 रन बनाए हैं। वहीं 192 टेस्ट, 174 वनडे और 31 टी20 विकेट भी लिए हैं।
अर्जुन अवॉर्ड के लिए BCCI ने बुमराह, शमी समेत भेजे ये चार नाम

