मुंबई:सलमान खान स्टारर फिल्म ‘दबंग 3’ की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। सलमान खान के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस तारीख का ऐलान किया गया।
मेकर्स ने ‘दबंग 3’ का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें सलमान खान पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं और उस पर ‘चुलबुल पांडे’ के नाम का बैच लगा हुआ है। हालांकि इसमें सलमान के चेहरे को छिपाकर रखा गया है। इसी के साथ पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट लिखी गई है जो 20 दिसंबर 2019 है। फैन्स ने इस पोस्टर को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है।
‘Dabangg 3’ की रिलीज डेट का ऐलान

