पंकज श्रीवास्तव/पटना। बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार की मुश्किल लगातार बढते जा रहा है। उनके प्रचार के लिए आये देश के नामी लोग जज्बाती तौर कुछ ऐसा कह जा रहें है कि वो बात कन्हैया के राह का रोडा बन जा रहा है। कन्हैया के चुनाव प्रचार में इससे पहले जावेद अख्तर ने ये कह डाला कि था। बेगूसराय के मुस्लमानों को गिरिराज को ही वोट दे देनी चाहिए ताकि भाजपा मुस्लमानों का एहसानमंद रहे। अब समाजिक कार्यकर्ता शेहला रशीद ने अपने भाषण के दौरान कहा है कि बड़े शहरों में हिंदू और मुसलमान साथ बैठ कर दारू पीते हैं और बीफ़ ( गोमांस) खाते हैं। बरौनी के बिढ़ानिया बाजार क्षेत्र में प्रचार के दौरान शेहला ने ये बाते कहीं और देखते-देखते ये वीडियो वायरल हो गया। दरअसल गौ- तस्करी और गौ हत्या जैसे मामलों पर मॉब लिचिंग देश के लिए एक बड़ा संवेदनशील विषय बना हुआ है। अब ऐसे वक्त मेें शेहला का ये बयान कन्हैया के लिए अत्मघातक सिद्ध हो सकता है।

