मुंबई :राजपाल यादव 3 महीने की जेल की सजा काटकर बाहर आ गए हैं। बता दें कि राजपाल यादव पर 5 करोड़ का लोन ना चुकाने का आरोप था। इसी के चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई थी।
अब हाल ही में राजपाल ने जूम को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कुछ बातें बताईं। राजपाल ने पहले कहा, ‘मुझे लोगों से बात करना पसंद है। जब भी मैं अपने गांव जाता हूं तो वहां रिलेटिव्स से मिलता हूं, उनसे बात करता हूं। मैं अपने आसपास के लोगों और माहौल को समझने की कोशिश करता हूं।’
राजपाल ने आगे कहा, ‘जब लोगों को लगता है कि ये उनकी जिंदगी का अंत है, तब मुझे लगता है कि मैं क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर उन लोगों को जिंदा फील कराऊं। मैं समझता हूं कि अगर मुझे यहां रहना है तो मुझे क्रिएटिव चीजें करनी पड़ेंगी जो मुझे और दूसरों को फायदा दे। कोशिश करता रहता था कि लोगों को अच्छा लगे। कई कल्चरल प्रोग्राम में हिस्सा लेता था। मैं किसी कि मुसीबतों को तो कम नहीं कर सकता।’
जेल के दिनों को याद करते हुए राजपाल ने बताई ये बात…
जेल के दिनों को याद करते हुए राजपाल ने बताया कि जेल के दिनों में वो कॉमेडी एक्ट करते थे। राजपाल की पाठशाला के बारे में भी उन्होंने बताया। राजपाल ने कहा, ‘मेरे दिमाग में हमेशा से मोबाइल थिएटर का कॉन्सेप्ट था ताकि एक्टिंग सीखने की कला को प्रमोट कर सकूं। जब मैं जेल में था तब मैं लोगों से बात करता था। अगर लोग इच्छुक होते तो हम आपस में बातचीत करते थे। मैं प्लान कर रहा हूं इसे दूसरी सिटीज में भी ले जाऊं।’
राजपाल ने कहा कि जब कोई जेल से बाहर आता है तो उसे एक कस्टडी सर्टिफिकेट और करेक्टर सर्टिफिकेट दिया जाता है और राजपाल को गुड सर्टिफिकेट मिला है।

