सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: Asian Athletics: भारत ने स्वर्ण सहित जीते 3 पदक, दौड़ में गोमती को मिला सोना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

Asian Athletics: भारत ने स्वर्ण सहित जीते 3 पदक, दौड़ में गोमती को मिला सोना

Last updated: April 23, 2019 7:43 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

दोहा:भारतीय एथलीट गोमती मारिमुथु ने 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सोमवार को स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं भारतीय एथलीट सरिताबेन गायकवाड और जाबिर एमपी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है।
गोमती ने खलीफा स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में 2:02.70 मिनट का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चैम्पियनशिप में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। चीन की चुनयू वांग ने 2:02.96 मिनट के साथ रजत पदक जीता। शिवपाल सिंह ने 86.23 मीटर का थ्रो फेंककर भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
सरिताबेन ने खलीफा स्टेडियम में जारी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में 57.22 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर भारत को दूसरे दिन का पहला पदक दिलाया। भारत ने इससे पहले रविवार को पहले दिन पांच पदक जीते थे। हालांकि सरिताबेन विश्व चैम्पियनशिप की क्वालीफिकेशन मार्क को हासिल करने से चूक गईं, जोकि 56.00 का था। सरिताबेन के अलावा जाबिर एमपी ने पुरुषों के 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। जाबिर ने 49.13 सेकेंड के अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य जीता।
उन्होंने इसके साथ ही विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफिकेशन मार्क 49.30 सेकेंड का था। जाबिर और सरिताबेन के पदकों को मिलाकर भारत ने प्रतियोगिता में अब तक सात पदक जीत लिए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को 120 करोड़ रुपए देने या वानखेड़े स्टेडियम खाली करने का निर्देश
Next Article केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से ब्लैकमेलिंग, 2 करोड़ मांगने वाली युवती गिरफ्तार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?