सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गर्मियों में अपने साथ-साथ घर की सेहत संवारने के लिए लगाएं इंडोर प्लांट्स
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

गर्मियों में अपने साथ-साथ घर की सेहत संवारने के लिए लगाएं इंडोर प्लांट्स

Last updated: April 20, 2019 10:17 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

गर्मी के मौसम में घर में ठंडक का एहसास कराने वाले माहौल की भी उम्मीद रहती है और यह भी कि हवा साफ-सुथरी हो। इसके लिए आप कई उपाय करते हैं। लेकिन क्या आपने इनडोर प्लांट के बारे में सोचा है? इस काम में सहायक ऐसे पौधों के बारे में जानकारी दे रही हैं शमीम खान
घर वो स्थान होता है, जहां हम सबसे अधिक समय बिताते हैं, इसलिए लोग अपने घर को सजाने-संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। हर कोई चाहता है कि उसका घर आकर्षक और सबसे अलग नजर आए। लेकिन आज बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए हमारे लिए अपने घर की सजावट में इनडोर प्लांट्स को भी शामिल करना जरूरी हो गया है। ये न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि इनका औषधीय महत्व भी है। ये कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा को मॉनिटर करते हैं और हमारी सांस लेने की प्रक्रिया को आसान बनाते हैं। अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि घर या कार्य स्थल में इनडोर प्लांट्स होने से तनाव व थकान दोनों कम होते हैं।
इन पौधों से घर को सजाएं
इनडोर प्लांट्स न केवल हमारे परिवेश को सुंदर बनाते हैं, बल्कि हमें अच्छा भी अनुभव कराते हैं। लेकिन अगर आपके घर में बच्चे हों, तो इनका चयन बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि कुछ पौधे टॉक्सिक भी होते हैं।
पोथोस
इस पौधे में वायु को शुद्ध करने की विशेषता होती है। यह घर में मौजूद सामान जैसे कार्पेट आदि से फॉर्मलडिहाइड को अवशोषित कर लेता है। इसका तना रेंगने वाला होता है। यह लटकने वाली टोकरी, जिन्हें हैंगिंग बॉस्केट कहा जाता है, में बहुत सुंदर लगता है। इसे गमले में किसी चीज से सहारा देकर बेल की तरह ऊपर चढ़ाया जा सकता है।
इंग्लिश आइवी
यह पौधा दिखने में अत्यंत आकर्षक होता है। इसका तना रेंगने वाला होता है, इसलिए इसे मनपसंद अंदाज में सजाया जा सकता है। इसका नया पौधा लगाना भी बहुत आसान होता है। इसके तने के एक भाग को काटिए और दूसरे गमले में लगा लीजिए, दो सप्ताह में नया पौधा तैयार हो जाएगा।
गरबेरा डेजी
यह चमकीले फूलों वाला पौधा वायु से कई रासायनिक तत्वों को बाहर निकालता है। इसे आप अपने बेडरूम में भी लगा सकते हैं। गरबेरा को कभी-कभी गरबेरा डेजी भी कहते हैं। इसके फूल कम-से-कम दो सप्ताह तक खिले रहते हैं।
पॉम्स
पॉम्स फैमिली में कई प्रकार के पौधे आते हैं। ये इनडोर प्लांट्स के रूप में अत्यधिक लोकप्रिय हैं। इन्हें लगाना भी आसान होता है और ये दिखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं। ये प्राकृतिक एयर प्यूरिफायर होते हैं। पॉम्स विशेष रूप से फॉर्मलडिहाइड, बेनजीन और कार्बन मोनोक्साइड (अगर आपके घर में कोई सिगरेट पीता है, तो यह विशेष रूप से उपयोगी है) को फिल्टर करते हैं।
स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट दिखने में बड़ा सुंदर लगता है। पिछले कई वर्षों से इसका उपयोग इनडोर प्लांट के रूप में किया जा रहा है, लेकिन इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इसकी कई किस्में होती हैं। यह हैंगिंग प्लांट्स के रूप में बहुत सुंदर लगता है।
स्नैक प्लांट
सभी इनडोर प्लांट्स में से इसकी देखभाल करना सबसे आसान होता है। इसकी चितकबरी पत्तियां ऊपर की ओर सीधी बढ़ती हैं। स्नैक प्लांट की कई प्रजातियां होती हैं। इसकी कुछ प्रजातियों की पत्तियों के किनारे पीले या सफेद होते हैं। इसके छोटे-छोटे सफेद फूल होते हैं, जो कभी-कभी खिलते हैं।
फिलोडेन्ड्रॉन
फिलोडेन्ड्रॉन रेंगने वाला इनडोर प्लांट है। यह किताबों की अलमारी या किसी शोपीस से लटकता हुआ बड़ा सुंदर लगता है। इसकी तनी हुई गहरे हरे रंग की पत्तियां जहां-जहां तने से मिलती हैं और दिल का आकार बना लेती हैं।
पीस लिलि
पीस लिलि सबसे अधिक प्रचलित इनडोर प्लांटों में से एक है, क्योंकि इसके मुड़े हुए सफेद फूल और गहरे रंग की पत्तियां घरों और ऑफिसों का आकर्षण बढ़ा देती हैं। इसे उगाना भी बहुत आसान होता है।
तुलसी
तुलसी को चिकित्सा की आयुर्वेदिक पद्धति में बहुत महत्व दिया जाता है। कई स्वास्थ्य समस्याओं में इसका औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है।
एलोवेरा
इसकी पत्तियां लंबी, नुकीली और गूदेदार होती हैं। इसमें औषधीय गुण होते हैं। यह तीन फीट तक बढ़ सकता है। एलोवेरा की एक-डेढ़ फीट की ऊंचाई तक बढ़ने वाली किस्म सबसे अधिक लोकप्रिय है। इसे धूप की अधिक जरूरत होती है।
सावधानी जरूरी
इनडोर प्लांट्स के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन पौधों का चयन करने से पहले इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कहां कौन-सा पौधा लगाएं। अधिकतर पौधे दिन में तो ऑक्सीजन का स्तर बढ़ा देते हैं, लेकिन रात में ये ऑक्सीजन अवशोषित करते हैं। इसलिए सही पौधों का चयन जरूरी है।
इनडोर प्लांट्स से लाभ
शुद्ध हवा 

इनडोर प्लांट्स प्राकृतिक रूप से हवा को शुद्ध करते हैं। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि कुछ इनडोर प्लांट्स कमरों से 89 प्रतिशत तक फॉर्मलडिहाइड आदि रसायन को दूर करते हैं और प्रदूषण के स्तर को काफी हद तक कम कर घर को सेहत के अनुकूल बनाते हैं।
एलर्जी में आराम
अगर आपको या आपके परिवार में किसी को एलर्जी है या आप अपने घर में ताजी और साफ हवा में सांस लेना चाहते हैं, तो अपने घर में इनडोर प्लांट्स अवश्य लगाएं। ये घर की सफाई करने में फिल्टर की तरह उपयोगी साबित होते हैं।
तनाव में कमी 
ब्रिटिश मेडिकल जनरल दी लैंसेट में प्रकाशित एक नये अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के अनुसार, घर में उगाए जाने वाले पौधों से तनाव कम होता है। इस अनुसंधान में हर 150 वर्ग फीट के क्षेत्रफल पर एक पौधा लगाने की बात कही गई है।
बीमारियों से बचाव
कई अध्ययन तो यह भी कहते हैं कि जिन कार्यालयों में पौधे लगे होते हैं, वहां काम करने वाले लोगों के बीमार पड़ने की आशंका 60 प्रतिशत तक कम हो जाती है। यानी आपकी सेहत पर इनका मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से असर होता है।
रसायनों से बचाव
कृत्रिम एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करने की बजाय इनडोर प्लांट लगाएं। ये आपके घर को भीनी-भीनी खुशबू से भर देंगे। ये प्राकृतिक होते हैं और इनमें हानिकारक रसायन भी नहीं होते।

Thanks:www.livehindustan.com

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फरवरी में तीन गुना बढ़ा रोजगार, 8.61 लाख को मिली नौकरी
Next Article प्रियदर्शन बनाने जा रहे हैं फिर Hera Pheri-3

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?