वीरगंज (नेपाल)। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, वीरगंज (नेपाल) के ट्रस्टी दिवाकर जी गोलछा का पिछले दिनों निधन हो गया। उनके निधन से यहां समाज के लोगों में शोक व्याप्त है।
तेरापंथ महासभा नेपाल राष्ट्रीय प्रभारी अशोक कुमार बैद ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री गोलेच्छा के असामायिक निधन से तेरापंथ समाज ही नहीं अपितू समस्त औधोगिक जगत के लिए यह अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय दिवाकर जी गोलछा के प्रति हार्दिक श्रदांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को मोक्ष गमन की कामना करता हूं। साथ ही दिवंगत आत्मा को जिनेश्वर देव अपने चरणों मे शरण दे ऐसी कामना करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में उनके पारिवारिक जन को धैर्य धारण करने की शक्ति जिनेश्वर देव दे ऐसी मैं कामना करता हूं। समाज के अन्य लोगों ने भी गोलेच्छा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
तेरापंथ सभा, वीरगंज (नेपाल) के ट्रस्टी दिवाकर जी गोलछा के निधन से शोक

