मुंबई। ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट देवांगी दलाल को हाल ही में ‘वूमन ऑफ़ इंफ्लूएंस’ नामक अवॉर्ड से नवाज़ा गया. अलग-अलग श्रेणियों में विभिन्न तरह की उपलब्धियां हासिल करने के लिए गार्नेट और गोल्ड ने हाल ही में ‘वूमन ऑफ़ इंफ़्लूएंस अवॉर्ड 2019’ का आयोजन किया था. ये पुरस्कार से ऐसी महिलाओं को नवाज़ा जाता है जिन्होंने अपने जज़्बे से असमानता, पितृसत्तात्मकता और समाज में व्याप्त तमाम तरह के स्टीरियोटाइप की बेड़ियों को तोड़ने की कोशिशों में कामयाबी पाई हो और अपने ही अनूठे अंदाज़ में समाज में अपना अहम योगदान दिया हो.
ईएनटी विशेषज्ञ जयंत गांधी के साथ मिलकर देवांगी दलाल ने देश में बड़े पैमाने पर व्याप्त मूक-बधिरता को दूर करने का ज़िम्मा उठाया है. उन्होंने ज़रूरतमंद बच्चों को 1000 डिजिटल हियरिंग एड्स बांटें हैं. इनमें मुम्बई, नाशिक और गुजरात के शहरों समेत देश के कई शहरों का शुमार है. इतना ही नहीं, उन्होंने ऐसे बच्चों को रोबोटिक वर्कशॉप, फ़ैशन शो जैसे मंच उपलब्ध कराकर उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का भी भरपूर मौका उपलब्ध कराया है.
अवॉर्ड हासिल करने के बाद देवांगी दलाल ने कहा, “अगर आपके काम को इस तरह से सराहा जाए तो इससे ज़्यादा ख़ुशी की बात और क्या हो सकती है भला!”
ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट देवांगी दलाल को वूमन ऑफ़ इंफ़्लूएंस अवॉर्ड से नवाज़ा गया

