सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जैश कमांडर निसार अहमद का खुलासा, उसे पुलवामा हमले के बारे में था पता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

जैश कमांडर निसार अहमद का खुलासा, उसे पुलवामा हमले के बारे में था पता

Last updated: April 9, 2019 9:18 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर निसार अहमद तांत्रे को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लाया गया। सरकार ने उसे 31 मार्च को यूएई से प्रत्यर्पित किया था। निसार ने खुलासा किया है कि उसे 14 फरवरी की पुलवामा आत्मघाती कार बम विस्फोट के बारे में पता था। निसार ने बताया है कि उसे इस हमले की जानकारी इसलिए थी क्योंकि हमले के मुख्य साजिशकर्ता मुदस्सिर खान ने उसे इस हमले में शामिल होने के लिए कहा था। उसने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान में जैश के नेतृत्व के निर्देशों पर हमले की योजना बनाई गई थी।

जैश कमांडर ने यह पहली पुष्टि की है, पुलवामा हमला संगठन के नेतृत्व के आदेश पर किया गया था और खान वह व्यक्ति था जिसने इस हमले को अंजाम दिया। अब तक भारतीय जांच एजेंसियां ​​खुफिया जानकारी और कुछ निचले स्तर के जैश आतंकियों की पूछताछ पर निर्भर थी। तांत्रे मारे गए जैश नेता नूर अहमद तांत्रे का भाई है, जो इस साल फरवरी में भारत से भाग गया था।

इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि उसका कश्मीर घाटी में जैश कैडर्स पर महत्वपूर्ण प्रभाव है, खासकर जब उसने 30 दिसंबर 2017 को लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हमले की योजना बनाई। तांत्रे ने पूछताछ में बताया कि खान सोशल मीडिया एप के जरिए बात करता था और उसने उसे फरवरी के मध्य में पुलवामा में कहीं काफिले में विस्फोट करने की जानकारी दी थी।

एनआईए के एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया है कि खान ने तांत्रे से बम ब्लास्ट की योजना और उसे अंजाम देने के लिए मदद मांगी थी। तांत्रे घाटी में जैश का एक सीनियर कमांडर था और उसकी मौजूदगी से ऑपरेशन का हिस्सा लेने वाले आतंकी उसकी मौजूदगी से प्रेरित होते।

हालांकि तांत्रे ने पुलवामा हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है, जहां एक आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था और इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर ला दिया था। तांत्रे ने कहा है कि जब पुलवामा हमला हुआ था तो वह दुबई में था।

एनआईए के अधिकारी ने बताया है कि निसार तांत्रे कश्मीर में जैश का सीनियर ऑपरेटिव है। अपने स्तर पर कमांडरों को सभी योजनाओं के बारे में पता होता है, विशेषकर पुलवामा जैसे हमले के बारे में जिसकी योजना कई महीनों पहले बनाई जाती है। हम उससे उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ कर रहे हैं क्योंकि उसका यूएई जाने का समय संदिग्ध है। एनआईए अधिकारी ने कहा कि उसने पुलवामा हमले में सक्रिय भाग लिया हो और 14 फरवरी से दो हफ्ते पहले भाग गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बेलआउट पैकेज से चीन का उधार चुका सकता है पाक, अमेरिका लगा सकता है अड़ंगा
Next Article भारतीय वायु सेना ने पेश किए पाकिस्‍तानी एफ-16 मार गिराने के सुबूत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की कई दशकों में फैली पारसी कहानी ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
entertainment
October 3, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 3, 2026
कुब्रा सैत ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हो रही अटकलों पर उठाया तीखा सवाल – फैन कब से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?
entertainment
October 3, 2026
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?