ठाणे। ठाणे राजस्थानी महिला मंडल ने आज एक दिवसीय यात्रा में वैष्णो देवी मंदिर मलाड,दशामाता मंदिर बोरीवली, पीयूष पानी जैन मंदिर, एवं मलाड में साध्वी श्री कैलाशवती जी के दर्शन किये। कार्यक्रम संयोजक संगीता चंडालिया,सपना आच्छा ने बताया कि ठाणे से 50 सदस्यीय महिला मंडल का ग्रुप बस के द्वारा इन सभी मंदिरों में दर्शन, पूजा करने के बाद मलाड में विराजित साध्वी श्री कैलाश वती जी के दर्शन को पहुँचे।
साध्वी श्री जी ने सभी को प्रेरणा पाथेय प्रधान किया एवं कहा की बड़ी खुशी होती है कि एक साथ 50 महिलाएं साधु संतों के सेवा दर्शन का लक्ष्य रखती है।
सभी बहिनों ने इस तरह की यात्रा का आयोजन करने के लिए लिए व्यवस्था मण्डल की बहिनों को साधुवाद दिया एवं ऐसे आयोजन करते रहें ऐसा सुजाव दिया। इस यात्रा को सफल बनाने में संगीता चंडालिया,सपना आच्छा, प्रीति नोलखा,विमला हिरण,अलका श्रीश्रीमाल,सुशीला भटेवरा,वनिता मेहता आदि का श्रम नियोजित हुआ।
ठाणे महिला मंडल की एक दिवसीय दर्शन यात्रा

