मुम्बई। मुम्बई में पत्रकारों पर हमले व बदसलूकी के कई मामले सामने आए हैं। इन मामलों ने पत्रकारों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। ताज़ा घटना है हिंदी सामना एवं मंत्रालय के वरिष्ठ पत्रकार राजन पारकर पर हमला। इस हमले में उन्हें गंभीर चोट आई है। इससे पहले तीन पत्रकारों से पुलिस द्वारा बदसलूकी की भी घटना हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, श्री पारकर पर साकीनाका पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हमला हुआ है, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। उन पर यह हमला मुम्बई के असल्फा मेट्रो स्टेशन के पास किया गया। इस मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में कई गयी है।
इससे पहले मुम्बई के आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी रमेश यादव द्वारा मुम्बई मिरर के तीन पत्रकारों से बदसलूकी का मामला भी सामने आ चुका है। इन पत्रकारों में विनय दलवी एवं दीपक तुरभेकर शामिल हैं। इनके अलावा बदसलूकी की शिकार मुम्बई मिरर की महिला पत्रकार व मुम्बई प्रेस क्लब की सेक्रेटरी लता मिश्रा भी हो चुकी है। उनका आरोप है कि आज़ाद मैदान के पुलिस अधिकारी रमेश यादव ने उनके साथ बदसलूकी की है। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट करके दी है।
Deepak Turbhekar & I were detained by Azad Maidan police officer Ramesh Yadav for clicking photo of an accused engineer on road while he was taken for medical check-up. They threatened to delete the photo or else they will register a FIR against us @mumbaipressclub @MumbaiPolice
— Vinay Dalvi (@Brezzy_Drive) April 1, 2019
@MumbaiPolice should explain this high-handedness. Azad Maidan police is at it again. Repeated skirmish with media persons by this particular police station. Why? Are we enemies of the people in uniform? We're not.
We do our job, seek cooperation not confrontation. https://t.co/cIzmxke257
— Mumbai Press Club (@mumbaipressclub) April 1, 2019
सरकार द्वारा पत्रकारों एवं एक्टिविस्टों की सुरक्षा के तमाम दावे के बावजूद ये हमले यह बताते हैं कि इन मामलों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए व पत्रकारों की सुरक्षा पुख्ता किया जाना चाहिए।
Police inspector Ramesh Yadav from azad maidan he is the same officer misbehaved with me while I was crossing the CST road. https://t.co/TgxA5n535T
— Lata Mishra (@lata_MIRROR) April 1, 2019
पत्रकारों पर लगातार हो रहे इन हमलों की प्रेस क्लब मुम्बई सहित कई पत्रकारों ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की अपील की है।

