सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी

Last updated: April 5, 2019 2:40 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 में बहुजन समाज पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन करने वाली समाजवादी पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया। उनके साथ पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी थे।

सपा ने अपने घोषणा पत्र में समाजवादी पेंशन योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में घोषणा पत्र जारी करते हुए इसे विजन डॉक्यूमेंट बताया। अखिलेश ने ढाई करोड़ से अधिक संपत्ति वालों पर दो फीसद का अतिरिक्त टैक्स लगाने, जीडीपी का छह फीसद शिक्षा पर खर्च करने सहित कई बिंदुओं को शामिल किया है। अखिलेश ने सामाजिक न्याय के लिए जातिगत आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि देश के 10 फीसद सामान्य वर्ग के लोग 60 फीसद राष्ट्रीय संपत्ति पर काबिज हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने इस बार अमीर को अमीर और गरीब को गरीब बनाने से रोकने के लिए सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन का रास्ता निकाला है। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन पर आधारित हमारा डॉक्युमेंट जनता को समर्पित है। हम सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन के विचार के साथ हम चुनाव में उतरे हैं। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन पर आधारित हमारा डॉक्युमेंट जनता को समर्पित है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उनकी नीतियों की आलोचना की। अखिलेश यादव ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि अमीरी-गरीबी की खाई बेहद गहरी हो चुकी है। हम सभी वर्गों के हितों का खयाल रखेंगे। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन  नई दिशा- एक नई उम्मीद के साथ हमने लक्ष्य तय किये है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बिना प्राइमरी एजुकेशन को ठीक किये कुछ सही नहीं हो सकता। देश में जीएसटी लागू होने से व्यापारियों का नुकसान हुआ है। नोटबंदी से व्यापारी उबर भी नहीं पाए थे कि जीएसटी ने उनकी कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिए एक साथ आना होगा। हम तो किसान का पूरा कर्ज माफ होने के पक्ष में हैं। बिना महिलाओं को बराबर का सम्मान दिये विकास अधूरा है।

घोषणा पत्र के बारे में उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन को जनता के बीच ले जाने का काम इस किताब के माध्यम से किया जा रहा है। हमारे दल की विचारधारा के क्या विचार हों उसको लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। आज अमीरी-गरीबी की खाई इतनी ज्यादा हो गई है कि आप कल्पना नहीं कर सकते। देश में चुनाव अपनी गति से चल रहा है। सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन जनता से सीधा संवाद कर रहा है। बिना सामाजिक न्याय के गरीबी के खिलाफ लड़ाई एक धोखा है। केंद्र की सरकार बेरोजगारी के आंकड़े छुपा रही है। बिना इसको बताए देश ख़ुशहाली के रास्ते पर नहीं जा सकता।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि सेना में अहीर रेजिमेंट बने। उन्होंने कहा कि यूपी ने कई प्रधानमंत्री दिये हैं। अगर यूपी से इस बार भी कोई पीएम बनेगा तो मुझे बड़ी खुशी होगी। जिस सवाल को भाजपा उठा रही है वो बता दे कि आतंकवादी को जहाज में बैठाकर किसने छोड़ा था।

बच्चे पढ़ाई में बहुत पैसे खर्च करते हैं लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिलती है। भाजपा को कोई जानकरी नहीं, सिर्फ लोगों को धोखा देना आता है। हमने जो काम किया वही हमारी विश्वसनीयता है। अखिलेश यादव ने कहा कि बिना प्राइमरी एजुकेशन को ठीक किये कुछ सही नहीं हो सकता। देश में जीएसटी लागू होने से व्यापारियों का नुकसान हुआ है। नोटबंदी से व्यापारी उबर भी नहीं पाए थे कि जीएसटी ने उनकी कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिए एक साथ आना होगा। हम तो किसान का पूरा कर्ज माफ होने के पक्ष में हैं। बिना महिलाओं को बराबर का सम्मान दिये विकास अधूरा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हमले व बदसलूकी से परेशान मुम्बई के पत्रकार
Next Article गुड़ी पड़वा:जानें गुड़ी पड़वा मनाने का कारण और शुभ मुहूर्त

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“सिनेमा मेरे लिए एक गहरा इमोशन है और महाराष्ट्र उस इमोशन का घर है”: राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार मिलने पर रानी मुखर्जी
Mumbai / Maharshtra
September 10, 2026
सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?