गत दिनों मुंबई में पद्म कथा श्री जैन रामायण की कास्टिंग और प्रीप्रडक्शन का कार्य चल रहा है। इस धारावाहिक में स्टाइलिंग और प्रडक्शन में कार्यरत एम्मी शर्मा को अचानक से एक दिन पता चलता है कि रानी मंदोदरी की परम सखियाँ नैना सुनैना नाम की दो बहनो मेसे एक नैना वो कर रही है तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा…! मानो कोई मनोकामना ही पूर्ण होग़ई हों..!
अभिनय में केरियर बनने का आँखों में सपना लिए एम्मी शर्मा मुंबई आइ और समय को ध्यान रखते हुवे प्रडक्शन एवं स्टाइलिंग में कार्य करने लगी मगर उसकी लगन और प्रतिभा को देख कर निर्देशक सन्नी मंडावरा ने जब उसे कहा की नैना का किरदार तुम करोगी तो मानो पैरों तले से ज़मीन ही खिसक गई …!
नैना सुनैना रानी मंदोदरी के साथ शादी के बाद दहेज में आती है और ये दोनो पग पग पर रानी के सहायता एवं सुझाव के लिए खड़ी होती है नैना सु नैना सिर्फ़ रानी मंदोदरी के जीवन रक्षा, सुखी जीवन एवं ख़ुशियों को ध्यान में रखते हुवे पूरे जीवन विवाह ना करने का निर्णय लेती है…!
श्री जैन रामायण में नैना का किरदार करेगी जोटवाड़ा की छोरी एम्मी शर्मा

