पुणे। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना पुणे द्वारा पुणे में सभा आयोजित की जा रही है 7 अप्रैल को। पुणे में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की महासभा होगी जिसमें करणी सेना सुप्रीमो सुखदेव सिंह गोगामेडी मुख्य अतिथि रहेंगे जबकि योगेंद्र सिंह कटार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज शेखावत, मध्य प्रदेश महिला अध्यक्ष मनजीत सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव आनंद सिंह ठोके आदि उपस्थित रहेंगे। यह सभा महाराष्ट्र राज्य स्तरीय होगी और इस सभा में महाराष्ट्र के लोकसभा ओर आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हम निर्णय लिया जाएगा। संस्था के अनुसार, महाराष्ट्र में राजपूत समाज को सरकार द्वारा दरकिनार किया जा रहा है इसीलिए इस आयोजन में राजपूत समाज की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर निर्णय होगा साथ ही करणी सेना के नेतृत्व में निर्णय लिया जाएगा। आयोजन की तैयारियों में सभी पुणे टीम के पदाधिकारी लगे हुए हैं विक्रम सिह जिला अध्यक्ष, कान सिह शहर अध्यक्ष जीवन सिह जिला कोषाध्यक्ष, विलास कछवे गजेन्दृ सिह परदेशी, अमोल सिह परदेशी, किसोर सिह परदेशी, दूर्गा सिह राठोड, सुरेंद्र सिह भायल, नरेन्द्र सिह देवल, विलास कचवे ओर कई पदाधिकारी आयोजन को सफल कराने में लगे हुए हैं।

