मीरा रोड। नाकोड़ा भैरव भक्त मंडल मीरा रोड द्वारा भव्य प्रभु एवं भैरव भक्ति का आयोजन 8 अप्रैल सोमवार को रखा गया है। जिसमें संगीत सम्राट राजीव जैन एन्ड पार्टी विशेष प्रस्तुति देंगे।
नाकोड़ा भैरव ट्रस्ट एवं भक्त मंडल के अध्यक्ष हस्तीमल पामेचा के अनुसार यह आयोजन मीरारोड के पूनम सागर स्थिति नाकोड़ा भैरव मंदिर में 8 अप्रैल, सोमवार को सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी, जिसमें मीरा रोड सहित अन्य जगहों से भी भैरव भक्त बडी संख्या में पहुंचने वाले हैं तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष हस्तीमल के साथ महामंत्री संपत कोठारी, उपाध्यक्ष फूलचंद नाहर, कोषाध्यक्ष सुखलाल मादरेचा काफी मेहनत कर रहे हैं। कार्यक्रम के पश्चात स्वामीवत्सल्य रखा गया है। कार्यक्रम में भारी संख्या में भैरव भक्तों से पहुंचने की अपील नाकोड़ा भैरव ट्रस्ट एवं भक्त मंडल की पदाधिकारियों द्वारा किया गया है।
नाकोड़ा भैरव धाम मंदिर, मीरा रोड में भैरव भक्ति का भव्य आयोजन 8 को

