By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तेयुप बोरीवली की ऐतिहासिक रही एक शाम गुरुवर के नाम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

तेयुप बोरीवली की ऐतिहासिक रही एक शाम गुरुवर के नाम

Last updated: April 3, 2019 10:14 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

मुम्बई। तेरापंथ युवक परिषद, बोरीवली द्वारा आयोजित तेरापंथ  धर्मसंघ के ग्यारह आचार्य को समपिर्त एक शाम गुरुवर के नाम कार्यक्रम 31 मार्च को तेरापंथ भवन कांदीवली में हर्ष ओर उल्लासपूर्ण सानंद संपन्न हुआ। कार्यक्रम विभिन्न चरणों मे समायोजित किया गया।
प्रथम चरण: समणी निर्देशिका निर्वाणप्रज्ञाजी के प्रेरणा पाथेय से हुई समणीजी ने विनम्रता के विकास पर जोर दिया और कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ जी के जन्म शती पर कार्यक्रम के आगाज हो  रहे है ।  स्वर कोकिला  तारा मनोत ने   स्वरचित मंगलाचरण से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।   तेयुप अध्यक्ष संजय बोथरा ने  स्वागत करते हुए बोरीवली तेयुप द्वारा संपादित गतिविधियों को लोगों तक पहुचाया । उन्होंने बताया कि तेयुप बोरीवली ने संभवता भारत मे सर्व प्रथम स्टेशन पे बेंचेस लगाने का कार्य किया है। साथ ही  निशुल्क स्वास्थ्य शिविर  केरल में बाढ़ पीड़ितों को भी सहायता राशि पहुचाई।  कार्यक्रम में 66 अनुदानदाताओं का सहयोग मिला है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक चंद्रप्रकाश सुराणा , मंत्री धनपत सेठिया , परामर्शक राकेश बेंगाणी व ललित गुंदेचा की अहम भूमिका रही है। संचालन प्रतिभा बेद  ओर दीपेश कोठारी ने किया।
द्वितीय चरण: तेरापंथ की यशस्वी आचार्य परंपरा  आधारित गीत प्रदान कार्यक्रम में चेन्नई से पधारी श्री जय तुलसी संगीत मंडल भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति देकर लोगो को भाव विभोर कर दिया। राकेश मांडोत, नविन बोहरा, आनंद समदरिया, राकेश परमार , महेंद्र सिंघी।
यू ट्यूब सेशन्स नरेंद्र सालेचा ने ओ गुरूसा  से कार्यक्रम में अलग ही शमा बांध दिया और इसी कारण से यह कार्यक्रम मध्यरात्रि तक चलता रहा । भजन मंडली ने PPT व गीतों के माध्यम से तेरापंथ के 11आचार्यों की जीवनी की संक्षिप्त जानकारी दी।
तृतीय चरण: अभिनंदन समारोह हुआ जिसमें योगदान देने वाले महानुभावो का स्वागत किया गया स्वागताध्यक्ष शांतिलाल बरमेचा का सन्मान संजय बोथरा एवं चंद्रप्रकाश सुराणा ने किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारें सभी सभा संस्थाओं के प्रतिनिधिओं को मंच पर आमंत्रित कर सन्मानित किया गया । महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष किशनलाल डागलिया , सहमंत्री रमेश सुतरिया सिरियारी संस्थान के अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, अभातेयुप महामंत्री संदीप कोठारी , श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेन्द्रजी कोठारी , सभा अध्यक्ष नरेन्द्रजी तातेड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष  नवरतन गन्ना , विनोद बोहरा , मंत्री विजय पटवारी व कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी , महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बड़ाला के कर कमलों द्वारा कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक कमलादेवी नवरतन गन्ना , सह प्रायोजक पारसमल संजय बोथरा , विशेष सहयोगी इचरजदेवी दूधोरिया परिवार , कैलाश-संजय -सुभाष-विकास बेताला , चंचलदेवी विनोद बोहरा का सन्मान किया गया । साथ ही भजन मंडली के राकेश मांडोत , राकेश परमार , आनंद समदरिया, नवीन बोहरा व महेंद्र सिंघवी नरेंद्र सालेचा को  मोमेंटो देकर सन्मानित किया गया ।
तेयुप बोरीवली ने अभातेयुप के उपक्रम चौका सत्कार के लिए एक महीने के अनुदान का चेक महामंत्री संदीपजी कोठारी व अभातेयुप टीम से उपस्थित भूपेश कोठारी , नरेश चपलोत , गौतम डाँगी , दीपक समदरिया , राजेश कोठारी , दिनेश सिंघवी , नवीन लोढा , जीतू परमार को भेंट किया। संदीप कोठारी ने कहां की तेयुप बोरीवली केंद्र से निर्देशित हर कार्य को बखूबी करती है। और भक्ति के माध्यम से समाज को एकत्रित करने के बहुत अच्छे परिणाम आएंगे । भजन मंडली ने गुरु भक्ति पर आधारित गीतों से समा बांधा।
चर्तुथ चरण:  देश भक्ति पर आधारित कई गीत गायें जिसपे मंत्रमुग्ध हो दर्शक अपनी सीटों से नीचे उतर कर झूमने लगे । सभी देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत हो गए । सभी ने इस कार्यक्रम को बहुत सराहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक चंद्रप्रकाश सुराणा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सराहनीय योगदान:  परामर्शक राकेश बेंगाणी , ललित गुंदेचा व मंत्री धनपत सेठिया ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया । साथ ही परामर्शक विनोद बोहरा ने सभी कार्यों को निर्विघ्न चलने के लिए सभी के साथ सूत्रधार का रोल निभाया । परामर्शक ललित सिंघवी , कैलाश बेताला , जीतू लोढा ने सभी को मार्गदर्शन दिया व आने वाले मेहमानों का स्वागत किया । साथ ही उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चोपड़ा , सह मंत्री नवीन नाहटा , वरुण भंसाली , कोषाध्यक्ष संजीव कठोतिया , नितिन बेंगाणी , संदीप सेठिया , राहुल छाजेड़ , सुशील नवलखा ,  रवि चिंडालिया , मनोज बैद , संजय ढेलडिय़ा , राकेश डागलिया सभी ने अपने अपने कार्य बखूबी संपादित किये । आभार ज्ञापन मंत्री धनपत सेठिया ने किया। कार्यक्रम मध्य रात्रि तक चलता रहा । अध्यक्ष संजय बोथरा ने अपनी पूरी टीम का परिचय दिया । यह जानकारी तेयुप मंत्री धनपत सेठिया ने दी ।
विशेष उपस्थिति महिला मंडल की सहमंत्री गीतांजलि बोथरा अंजू कोठारी  बाबुलाल हिरण मीठालाल धाकड़ शांतिलाल भलावत अशोक हिरण भेरूलाल छाजेड़ पुखराज बोहरा सहित विभिन्न महानुभाव उपस्थित रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेज प्रताप को मिली हत्‍या की धमकी
Next Article BHU कैंपस में 10 राउंड गोली चलाकर छात्र की हत्या, आज बंद रहेगा विश्वविद्यालय

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?