शोपियां:जम्मू और कश्मीर के शोपियां सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर शोपियां जिले के केल्लर में गुरुवार सुबह शुरू हुआ था।
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को आतंकियों के शोपियां के केल्लर में होने का इनपुट मिला था। इसके बाद से सीआरपीएफ, सेना और पुलिस ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर के हंदवाडा जिले के यारू सेक्टर में एनकाउंट जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
आपको बता दें कि जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा और शोपियां जिलों में 23 मार्च को सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए थे। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे, जिन्होंने 12 वर्ष के एक लड़के को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी थी।
सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

