सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत का दस का दम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

भारत का दस का दम

Last updated: March 27, 2019 6:14 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

लिली कर्मकार।।
भारत अंतरिक्ष में निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता रखने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले यह क्षमता अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी। पीएम मोदी ने बुधवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में इस उपलब्धि की जानकारी दी। मिशन शक्ति के तहत भारत ने स्वदेशी एंटी सैटेलाइट मिसाइल ‘ए-सैट से तीन मिनट में एक लाइव सैटेलाइट को सफलतापूर्वक मार गिराया। यहां जानें वो 10 क्षेत्र जहां भारत वर्ल्ड में टॉप-10 में शुमार होता है।

*जीडीपी में सातवें स्थान पर 
भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी के साथ बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जीडीपी के मामले में यह सातवें स्थान पर है। लेकिन आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत (2.69 ट्रिलियन डॉलर) जल्द ही 2019 में फ्रांस (2.79 ट्रिलियन डॉलर) को पछाड़कर छठे स्थान पर फिर से आ जाएगा। पहले स्थान पर अमेरिका (20.51 ट्रिलियन डॉलर), दूसरे पर चीन (13.45 ट्रिलियन डॉलर) तीसरे पर जापान (5.07 ट्रिलियन डॉलर), चौथे पर जर्मनी (4.03 ट्रिलियन डॉलर), पांचवें पर यूके (2.81 ट्रिलियन डॉलर) आते हैं।

* भारत के पास है दुनिया की चौथी ताकतवर सेना
भारतीय सेना दुनिया की टॉप-5 ताकतवर सेनाओं में से एक है। ग्लोबल फायरपावर की ओर से जारी की गई एक लिस्ट के अनुसार भारत के पास दुनिया की सबसे चौथी ताकतवर सेना है। सैन्य शक्ति के आधार पर इस सूची में शीर्ष स्थान पर अमेरिका, रूस और चीन है और उसके बाद भारत का नंबर है।

* दूध, चाय और चावल उत्पादन में अग्रणी है भारत
दुनिया में सबसे अधिक दूध का उत्पादन करने वाले देशों में भारत और अमेरिका का नाम आता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का करीब 17 फीसदी दूध भारत में उत्पादित होता है। भारत के दुग्‍ध उत्‍पादन में बढ़ोतरी की रफ्तार वि‍श्‍व के औसत से करीब तीन गुना ज्‍यादा है। चावल और चाय के उत्पादन के मामले में चीन के बाद भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है।

*इस्पात उत्पादन में दूसरे स्थान पर भारत 
इस्पात उत्पादन के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशिन (वर्ल्ड स्टील) जनवरी, 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में भारत जापान को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आया था। पहले स्थान पर चीन है जहां दुनिया का 51 फीसदी इस्पात का उत्पादन होता है। चौथे स्थान पर अमेरिका, पांचवें पर साउथ कोरिया है। इसके बाद रूस, जर्मनी, टर्की, ब्राजील और ईरान का स्थान है।

* दुनिया के टॉप-10 अमीर देशों में भारत
मई 2018 में अफ्रएशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक भारत दुनिया का छठा अमीर देश है। दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में भारत को छठा स्थान मिला था। इस लिस्ट में अमेरिका पहले स्थान पर है, जिसकी कुल संपत्ति 62584 अरब डॉलर है। अमेरिका के बाद 24,803 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चीन दूसरे और 19,522 अरब डॉलर के साथ जापान तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार भारत की संपत्ति 8,230 अरब डॉलर है।

* रेल नेटवर्क में चौथा स्थान
भारतीय रेलवे (67,368 किमी.) का नेटवर्क दुनिया में चौथे स्थान पर है। यह दुनिया का 8वां सबसे बड़ा नियोक्ता है। पहले स्थान पर अमेरिका (257,722 किमी), दूसरे पर चीन (131,000 किमी), तीसरे पर रूस (85,500    किमी.) है।

* फिल्म 
भारत फिल्मों का सबसे बड़ा निर्माता है। यहां की फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी इंडस्ट्री है।

* मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता 
मोबाइल फोन यूज करने के मामले में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में जहां 1,100,000,000 मोबाइल फोन उपभोक्ता हैं, वहीं भारत में 893,862,000 मोबाइल फोन उपभोक्ता हैं। इसके बाद अमेरिका, इंडोनेशिया और रूस आते हैं।

* एक साथ सबसे अधिक अधिक सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड
2017 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने एक साथ 104 सैटेलाइट्स को लाँच करके नया इतिहास रचा था। एक अंतरिक्ष अभियान में इससे पहले इतने उपग्रह एक साथ नहीं छोड़े गए थे। इससे पहले अब तक किसी एक अभियान में सबसे ज़्यादा उपग्रह भेजने का विश्व रिकॉर्ड रूस के नाम था, जिसने 2014 में एक अभियान में 37 उपग्रहों को भेजने का काम किया था।

* मेट्रो में 8वें स्थान पर
विश्व में दिल्ली मेट्रो (343.4 किमी) का 8वां स्थान है। पहले स्थान शांघाई (676 किमी), दूसरे पर बीजिंग (628 किमी.), तीसरे पर गुआंगजाऊ (476.3 किमी) है। ये तीनों चीन में है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नाटक ‘कुछ मीठा हो जाए’ में दिखेगा सुधा चंद्रन और रिद्धिमा बेदी के अभिनय का जलवा
Next Article मलाइका-अर्जुन कपूर 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026
आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?