By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में हुई शामिल,मुंबई नॉर्थ से लड़ सकती हैं चुनाव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में हुई शामिल,मुंबई नॉर्थ से लड़ सकती हैं चुनाव

Last updated: March 27, 2019 3:23 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई: फिल्‍म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने उर्मिला का पार्टी में स्‍वागत किया। उर्मिला ने दिल्‍ली में राहुल गांधी से मिलकर कांग्रेस की सदस्‍यता ली। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस उन्‍हें मुंबई नॉर्थ सीट से लोकसभा चुनाव 2019 के दंगल में उतार सकती है। हालांकि कांग्रेस और उर्मिला की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और पार्टी से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया जिन्‍होंने मेरा यहां इतना अच्‍छा स्‍वागत किया। ये दिन मेरे लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि मैं आज सक्रिय राजनीति में कदम रख रही हूं। दरअसल, बचपन से मेरी सोच महात्‍मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के विचारों से मेल खाती है। मेरी पूरी पर्सनालिटी इनके विचारों से काफी मिलती-जुलती है। इसलिए मैंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है।’

पार्टी में शामिल होते ही उन्‍होंने मोदी सरकार पर हमला करना भी शुरू कर दिया। उन्‍होंने कहा कि संविधान पर कहीं न कहीं आज प्रहार हो रहा है। साथ ही उर्मिला ने यह भी साफ कर दिया कि वह कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर राजनीति में आई हैं और कहीं जाने वाली नहीं हैं। वह लंबे समय तक राजनीति में रहेंगी।

बता दें कि मुंबई नॉर्थ सीट पर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का दबदबा रहा है। इसलिए कांग्रेस को इस सीट के लिए हमेशा कड़ा मुकाबला करना पड़ा है। इस सीट से पिछली बार कांग्रेस के संजय निरूपम को भारी मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि ऐश्‍वर्या जोशी और शिल्‍पा शिंदे जैसी अभिनेत्रियों के नाम पर भी मुंबई नॉर्थ सीट के लिए चर्चा हुई, लेकिन पार्टी ने इन नामों को गंभीरता से नहीं लिया।

गौरतलब है कि मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसी दिन राज्य की 17 अन्य सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। यदि उर्मिला मातोंडर को उम्मीदवार बनाया जाता है तो उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत ने अंतरिक्ष में सैटेलाइट मार गिराने की शक्ति प्राप्त की, 3 मिनट में ऑपरेशन पूरा
Next Article महाशक्ति : राहुल गांधी ने DRDO को दी बधाई, मोदी पर कसा ये तंज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?