विरार। आचार्य श्री महाश्रमण जी की शुशिष्या समणी श्री डॉ निर्वाणप्रज्ञा जी,समणी श्री मध्यस्थप्रज्ञा जी, समणी श्री प्रगतिप्रज्ञा जी के सानिध्य में दम्पति शिविर का आयोजन विरार तेरापंथ भवन में किया गया। नमस्कार महामंत्रोच्चारण के साथ शुरू इस कार्यक्रम में मंगलाचरण का संगान सभा अध्यक्ष तेजराज हिरण द्वारा किया गया। समणी श्री मध्यस्थ प्रज्ञा जी ने दाम्पत्य जीवन में संबंध, सामंजस्य, आदर,सम्मान,संवाद, भावनाओं का सम्मान, विचार आदि में कैसे मधुरता आये व हमारा दामपत्य जीवन कैसे खुशहाल बने इस पर विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से पावर प्रेजेंटेशन के द्वारा शिविर में बताया।
इस कार्यशाला में विरार, नालासोपारा व वसई से लगभग 25 वर्ष से 75 वर्ष के युगलों ने सहभागिता दर्ज की व कार्यक्रम को सफल बनाया। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष विजय धाकड़ ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया तेयुप,सभा, कन्यामण्डल,महिला मंडल, किशोर मंडल के सदस्यों की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजयराज फुलफगर, राजेश सोलंकी,राकेश चोरडिय़ा, मदन धाकड़,हेमा चोरडिय़ा, जय श्री हिंगड़, मयुरी सोलंकी,शुशीला चोरडिय़ा, आदि का सहयोग रहा। यह जानकारी तेयुप उपाध्यक्ष हेमंत धाकड़ ने दी।
विरार में दम्पति शिविर का आयोजन

