सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महिला ने लिव इन पार्टनर के दो टुकड़े कर घर में दफनाया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

महिला ने लिव इन पार्टनर के दो टुकड़े कर घर में दफनाया

Last updated: March 21, 2019 9:37 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:स्वरूप नगर इलाके में एक युवती ने फरवरी में बुजुर्ग लिव इन पार्टनर को दो हिस्सों में काट कर घर में ही दफना दिया। लेकिन बुधवार को मकान मालिक के आने से मामले का खुलासा हो गया। पुलिस खबर लिखे जाने तक सड़ी गली अवस्था में शव को निकालने की प्रक्रिया कर रही थी। मृतक की पहचान 60 साल के राजेश के तौर पर हुई है। हत्या करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ कर दी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस आरोपी महिला के एक पुरूष साथी की भी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता 30 साल की सुनीता एवं 60 साल का राजेश लिव इन के तौर पर अमृत विहार के सी ब्लाक में करीब आठ साल से रह रहे थे। राजेश पहले सुनीता की मां के साथ लिव इन में रहता था। बाद में उसकी मां को झारखंड भेजकर सुनीता के साथ रहने लगा। दोनों के संबंधों से आठ साल का बेटा भी है। दोनों स्थानीय फैक्ट्री में काम करते थे।

बताया जाता है कि 14 फरवरी से राजेश घर से गायब था। बुधवार शाम को बाजार सीताराम में रहने वाला मकान मालिक अपना किराया लेने के लिए आया था। करीब डेढ़ सौ गज के प्लाट के आगे वाले हिस्से में कमरा बना हुआ और पीछे खाली जमीन पड़ी है। मकान मालिक ने देखा कि खाली जमीन की खुदाई की गई थी। उसे शक हुआ तो वह खुदाई करने लगा। इस पर सुनीता ने सारी बात बता दी। फिर मकान मालिक ने पुलिस को घटना के बारे बता दिया।

झगड़ों से तंग आकर की हत्या
सुनीता ने बताया कि राजेश अक्सर शराब के नशे में आकर उसके साथ मारपीट करता था। इससे वह तंग आ गई थी। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। 13 फरवरी की रात को राजेश ने फिर से उसकी पिटाई शुरू की। उसी रात सुनीता ने राजेश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। फिर सिर को भलस्वा डेरी इलाके में फेंक दिया। वहीं धड़ से हाथ पैर भी अलग कर दिए। धड़ को घर के पीछे खाली जमीन में दफना दिया। फिर हाथ पैर भी कहीं फेंक दिए और चाकू को खाली प्लाट में फेंक दिया। अब पुलिस भलस्वा डेरी से बरामद सिर का शरीर के शेष अंगों से डीएनएन जांच कराएगी। साथ ही महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नहीं रहे 1971 युद्ध के हीरो, रखी थी बांग्लादेश नौसेना की बुनियाद
Next Article बंगाल में कांग्रेस-वाम गठबंधन नहीं होने से तृणमूल की उम्मीदें बढ़ी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?