By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मनमोहन के कार्यकाल में हासिल की थी सर्वाधिक विकास दर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मनमोहन के कार्यकाल में हासिल की थी सर्वाधिक विकास दर

Last updated: August 18, 2018 12:52 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत ने सर्वाधिक विकास दर हासिल की थी। देश की आर्थिक वृद्धि दर का आंकड़ा 2006-07 में 10.08 प्रतिशत रहा जो उदारीकरण शुरू होने के बाद की सर्वाधिक वृद्धि दर है। आधिकारिक सरकारी आंकड़ों से इस जानकारी का खुलासा हुआ है। आजादी के बाद देखा जाए तो सर्वाधिक 10.2 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर 1988-89 में रही। उस समय प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे। राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग द्वारा गठित ‘कमेटी आफ रियल सेक्टर स्टैटिक्स’ ने पिछली श्रृंखला (2004-05) के आधार पर जीडीपी आंकड़ा तैयार किया। यह रिपोर्ट सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी की गई है।
रिपोर्ट में पुरानी श्रृंखला (2004-05) और नई श्रंखला 2011-12 की कीमतों पर आधारित वृद्धि दर की तुलना की गई है। पुरानी श्रृंखला 2004-05 के तहत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर स्थिर मूल्य पर 2006-07 में 9.57 प्रतिशत रही। उस समय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। नई श्रृंखला (2011-12) के तहत यह वृद्धि दर संशोधित होकर 10.08 प्रतिशत रहने की बात कही गई है। वर्ष 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की अगुवाई में शुरू आर्थिक उदारीकरण की शुरूआत के बाद यह देश की सर्वाधिक वृद्धि दर है। रिपोर्ट के बाद कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर लिखा है कि जीडीपी श्रृंखला पर आधारित आंकड़ा अंतत: आ गया है। यह साबित करता है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासनकाल के दौरान औसतन 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर मोदी सरकार के कार्यकाल की औसत वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत से अधिक रही है।
कंग्रेस ने कहा कि संप्रग सरकार के शासन में ही वृद्धि दर दहाई अंक में रही, जो आधुनिक भारत के इतिहास में एकमात्र उदाहरण है। रिपोर्ट के अनुसार बाद के सालों के लिए भी जीडीपी आंकड़ा संशोधित कर ऊपर गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग ने इन आंकड़ों के संग्रह, मिलान और प्रसार के लिए प्रणाली तथा प्रक्रियाओं को मजबूत करने हेतु उपयुक्त उपायों का सुझाव देने के लिए समिति का गठन किया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बस्ती मंडलीय कारागार की तलाशी, मिले आपत्तिजनक सामान
Next Article डोंबिवली में जैन विद्या कार्यशाला अनवरत जारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

लोकतंत्र की मजबूती में निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका : राजेश कुमार
state
May 30, 2026
जब बतखों के लिए रुक गई सड़कें- संवेदनशील समाज की जीवंत तस्वीर
national
May 29, 2026
“अनुपमा तो हमेशा कॉटन की साड़ी में ही घूमती है,” ग्लैमरस अवतार पर रूपाली गांगुली का मजेदार बयान
entertainment
May 29, 2026
4.5 साल पहले मिला था ‘गवर्नर’ का ऑफर, पहली स्क्रिप्ट पढ़ते ही जानें क्या था मनोज बाजपेयी का रिएक्शन!
entertainment
May 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?