सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मसूद अजहर का नाम लेकर राहुल का तंज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मसूद अजहर का नाम लेकर राहुल का तंज

Last updated: March 9, 2019 3:50 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

हावेरी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने मसूद अजहर का नाम लेते हुए आतंकवाद को लेकर सरकार की नीति को कठघरे में खड़ा किया। राहुल ने इस दौरान पीएनबी घोटाले में आरोपी नीरव मोदी के बहाने भी केंद्र पर हमला बोला।
कर्नाटक के हावेरी में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान राहुल ने आतंकवाद पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा, ‘कुछ दिन पहले, पुलवामा में सीआरपीएफ के जवान शहीद होते हैं। मेरा प्रधानमंत्री से सीधा सवाल है- इनकी शहादत का कौन जिम्मेदार है। क्या बीजेपी सरकार ने मसूद अजहर को जेल से निकालकर पाकिस्तान नहीं भेजा? मोदीजी हम आपकी तरह आतंकवाद के सामने नहीं झुकते।’
राहुल ने कहा, ‘5 साल से प्रधानमंत्री राज कर रहे हैं। नरेंद्र मोदीजी के राज में 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है। साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये नरेंद्र मोदी ने 15 लोगों को कर्जा दिया है। अनिल अंबानी को 45 हजार करोड़ दिए हैं और फ्री गिफ्ट 30 हजार करोड़ का राफेल मामले में उनको दिया, पॉकेट में डाला।’
राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है। एक हिंदुस्तान नीरव मोदी और मेहुल चौकसी वाला, दूसरा हिंदुस्तान गरीब, किसान, मजदूर और हाशिए पर चले गए लोगों वाला। लेकिन कांग्रेस पार्टी दो हिंदुस्तान नहीं बनने देगी। एक हिंदुस्तान होगा जिसमें सबको न्याय मिलेगा।’
नोटबंदी का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, ‘नोटबंदी में सबको लाइन में खड़ा कर दिया। कहते हैं काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। लाइन में आपने एक भी सूट-बूट वाले को देखा। नीरव मोदी था लाइन में, मेहुल चौकसी था, विजय माल्या, अनिल अंबानी….ना। मगर कर्नाटक के सब गरीब लोग किसान, मजदूर छोटे दुकानदार लाइन में खड़े थे। देश के चौकीदार ने आपका पैसा लेकर नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या, अनिल अंबानी को दिए। मोदीजी आपकी चौकीदारी नहीं करते हैं, अनिल अंबानी की चौकीदारी करते हैं।’
राफेल डील पर केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए राहुल ने कहा, ‘भाषण याद है उनका- 56 इंच की छाती है। प्रधानमंत्री मत बनाओ, चौकीदार बनाओ। देश की जनता ने वोट दिया और राफेल मामले में नरेंद्र मोदी ने स्वयं 30 हजार करोड़ लेकर चोरी करके अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया। पहले कहते थे अच्छे दिन जनता कहती थी आएंगे। याद आएंगे। अब कोई कहता है चौकीदार। जवाब मिलता है चोर है। एचएएल को यूपीए सरकार ने राफेल का कॉन्ट्रैक्ट दिया। 526 करोड़ में एक हवाई जहाज खरीदा जा रहा था। एचएएल 70 साल से हवाई जहाज बना रही है। मिराज, सुखोई, मिग, जगुआर सब हवाई जहाज बनाए। अनिल अंबानी ने एक जहाज नहीं बनाया, जिंदगी में नहीं बनाए।’
पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा, ‘आप बीमा का पैसा भरते हो अनिल अंबानी जैसे लोग ले जाते हैं। मैं हिंदुस्तान के किसानों को कर्नाटक के किसानों को कहना चाहता हूं आप इस देश की रीढ़ की हड्डी हो और कांग्रेस पार्टी आपकी रक्षा करना चाहती है। आंधी आए तूफान हो हम आपके साथ खड़े मिलेंगे। युवाओं से मैं कहता हूं कि पांच साल से नरेंद्र मोदीजी आपको बेवकूफ बना रहे हैं। मेक इन इंडिया मेक अप इंडिया सिट डाउन इंडिया पता नहीं क्या-क्या बोलते रहते हैं।’
राहुल गांधी ने जीएसटी पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘आपका पूरा का पूरा पैसा आज नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी जैसे लोगों को दे दिया है। छोटे दुकानदारों से मैं कहना चाहता हूं मैं आपके दर्द को गहराई से समझता हूं आप दिनभर काम करते हो। अपनी दुकानें चलाते हो अपने छोटे बिजनस चलाते हो। नरेंद्र मोदीजी ने दो बार आपको कुल्हाड़ी मारी। नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स। जबरदस्त आपका नुकसान हुआ। आपके परिवारों को कष्ट हुआ। नोटबंदी के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते हैं। जो नुकसान होना था नरेंद्र मोदीजी ने कर दिया मगर जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी ये जो पांच अलग-अलग जीएसटी टैक्स बना रखे हैं कांग्रेस पार्टी इसको बदलकर रख देगी। एक सिंपल जीएसटी।’
महिलाओं के सशक्तीकरण की बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हम जानते हैं कि आप सब मिलकर अपना खून-पसीना देकर इस देश को रोजगार देते हो। हमारी जो माताएं-बहनें आई हैं आपसे मैं कहना चाहता हूं 2019 में हमारा पहला काम महिलाओं को सशक्तीकरण देना होगा। देश की लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में हम आपको रिजर्वेशन देंगे और आपको राज्यसभा में डालेंगे। अंत में हमारी आज कर्नाटक में गठबंधन की सरकार है और हम जेडीएस के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। मिलकर हम यहां चुनाव जीतेंगे और दोनों कार्यकर्ता जेडीएस और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी की मदद करेंगे। जो हमारी यहां सरकार है वह किसानों की, गरीबों की, कमजोर लोगों की सरकार है। कर्नाटक के लिए हम मिलकर पूरा दम लगाकर काम करेंगे।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जमात-ए-इस्तामी के थे ISI से रिश्ते, पाक से बना हुआ था संपर्क
Next Article भारतीय क्रिकेट टीम ने पहनी आर्मी कैप, पाकिस्तान ने आपत्ति जताई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
विलेपार्ले (मुंबई) गोयल भवन के प्रांगण में २२४ वें आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव कार्यक्रम का सुंदर आयोजन
social
September 25, 2026
अनिल कपूर ने अपने गेम शो पर खोला कपूर परिवार का राज़: “खाने से ज़्यादा मज़ा खिलाने में है!”
entertainment
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?