सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मैं कांग्रेस में रहूंगा और कांग्रेस का समर्थन करता रहूंगा:अल्पेश ठाकोर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मैं कांग्रेस में रहूंगा और कांग्रेस का समर्थन करता रहूंगा:अल्पेश ठाकोर

Last updated: March 9, 2019 3:31 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

सूरत:गुजरात से कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर के पार्टी छोड़ने की सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। अल्पेश ठाकोर ने शनिवार को कहा है कि मैं अपने लोगों लिए लड़ाई जारी रखूंगा। मैं कांग्रेस में रहूंगा और कांग्रेस का समर्थन करता रहूंगा। आपको बता दे कि ठाकोर ने शुक्रवार को दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और पार्टी के गुजरात प्रभारी राजीव सातव से मुलाकात भी की थी। इस बैठक के बाद वह गुजरात लौट गए थे और उन्होंने कहा था कि वह कल (शनिवार को) अपनी बात विस्तार से रखेंगे।
गुजरात में शुक्रवार को कांग्रेस दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसमें तीन बार से जूनागढ़ जिले के माणावदर सीट के विधायक रहे अहिर समुदाय के दिग्गज नेता जवाहर चावड़ा ने शुक्रवार को पार्टी तथा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गए। जबकि शाम को सुरेन्द्रनगर जिले के ध्रांगध्रा सीट के विधायक कोली समुदाय के परसोत्तम साबरिया ने भी अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भी इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल होने की बात कही। ज्ञातव्य है कि साबरिया लघु सिंचाई विभाग के एक घोटाले के आरोपी है और हाल में इस मामले में जेल में भी थे। उन्होंने कहा कि वह बेहतर ढंग से विकास के काम से जुड़ने के लिए कांग्रेस से अलग हो रहे हैं।
इससे पहले 54 वर्षीय चावड़ा ने गुजरात के प्रदेश मुख्यालय पर भगवा अंगवस्त्र धारण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पद और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को ईमेल के जरिये भेज दिया है। आपको बता दें कि चावड़ा तथा पूर्व में विधायक रहे उनके पिता पेथलजी चावड़ा को मूल कांग्रेसियों में शुमार किया जाता रहा है। उन्होंने शुक्रवार दोपहर अचानक विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी से उनके आवास पर मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने त्यागपत्र में इस्तीफे के लिए कोई कारण नहीं बताया। समझा जाता है कि चावड़ा को जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
गौरतलब है 2017 के उत्तरार्द्ध में हुए विधानसभा चुनाव में 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी। अब तक इसके चार विधायक, कुंवरजी बावलिया, आशाबेन पटेल, चावड़ा और साबरिया त्यागपत्र दे चुके हैं, जबकि एक विधायक भगवान बारड को खनिज चोरी के एक मामले में सजा होने के बाद सदन से अयोग्य ठहरा दिया गया है। अब पार्टी विधायकों की संख्या घट कर 72 रह गयी है। बीजेपी के 100 विधायक हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम मोदी बोले- हमारा सपना है एक सूरज, एक दुनिया, एक ग्रिड
Next Article जमात-ए-इस्तामी के थे ISI से रिश्ते, पाक से बना हुआ था संपर्क

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नवरात्रि में झूमने के लिए हो जाइए तैयार, सनशाइन म्यूजिक ने ड्रॉप किया ‘शामों से सवेरा’ म्यूजिक ट्रैक!
entertainment
September 25, 2026
रक्तदान कर्तव्यम् : शिवशक्ति लेमिनेट पॉइंट के रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रहित
social
September 25, 2026
12 वर्षीय अगस्त्य मित्तल ने महाराष्ट्र राज्य बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में ट्रिपल क्राउन जीतकर रचा इतिहास!
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष एकजुट, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठे गंभीर सवाल
national
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?