सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पुंछ और राजौरी में बनाए जाएंगे 400 बंकर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पुंछ और राजौरी में बनाए जाएंगे 400 बंकर

Last updated: March 3, 2019 10:20 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले में और बंकर निर्माण को मंजूरी दी है। वहीं पिछले पांच दिनों में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी फौज ने राजौरी और पुंछ जिलों में 51 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया है जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार नागरिकों की मौत हो गई और आठ सुरक्षाकर्मियों सहित 14 अन्य लोग घायल हो गए।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ” सीमा पार से भारी गोलाबारी को देखते हुए सरकार ने पुंछ और राजौरी जिलों के 200-200 अतिरिक्त व्यक्तिगत बंकारों को मंजूरी दी है। प्रशासन ने इन बंकरों का तेजी से निर्माण सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया और कहा कि इस बाबत कोष ग्रामीण विकास विभाग के जरिए संबंधित उपायुक्तों के पास होगा।

प्रवक्ता ने बताया, ”निर्धारित विनिर्देशों के मुताबिक ये बंकर अगले एक महीने में बना दिए जाएंगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सीमा पार से होने वाली गोलाबारी के दौरान बंकर काफी प्रभावी होते हैं। यह गोलाबारी के दौरान सरहदी इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान मुहैया कराते हैं।

इस बीच, जाने-माने गुज्जर नेता शमशेर हकला पूंछी ने पुंछ जिले में पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में चार असैन्य लोगों की मौत पर दुख जताया और सरकार से सीमावर्ती निवासियों के लिए सुरक्षित कॉलोनियां बसाने का अनुरोध किया। उन्होंने असैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा कि सीमा पार से होने वाली भारी गोलाबारी की वजह से लोग काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

सेना प्रमुख ने सभी जवानों को सतर्क रहने को कहा

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की तथा सभी जवानों से सतर्क रहने के लिए कहा। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर मंगलवार को हवाई हमले के बाद सेना प्रमुख की यह पहली जम्मू यात्रा है। पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले के जवाब में यह हमला किया गया था।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, ”नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वर्तमान स्थिति के मद्देनजर सेना प्रमुख और उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबरी सिंह ने व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया और सुरक्षा बलों की संचालन क्षमताओं की समीक्षा की। प्रवक्ता ने बताया कि सेना प्रमुख को संघर्ष विराम उल्लंघन की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए किए गए उपायों से भी अवगत कराया गया। सेना प्रमुख ने ड्यूटी के प्रति जवानों की प्रतिबद्धता, समर्पण और उच्च स्तरीय पेशेवर क्षमता की प्रशंसा की।

जम्मू कश्मीर के बाबागुंड इलाके में आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान जारी

जम्मू कश्मीर के बाबागुंड इलाके से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए शनिवार दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”बाबागुंड में अभियान जारी है। उत्तर कश्मीर के इस इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह एक तलाश अभियान शुरू किया था। उन्हें वहां आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को भाग निकलने से रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। दिन में यह रूक-रूककर चलती रही। आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में नौ सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article निठारी कांड: सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा
Next Article IOC में कश्मीर के प्रस्ताव पर भारत बोला, जम्मू-कश्मीर हमारा आंतरिक मामला

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?