सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मसूद अजहर को गंभीर रूप से बीमार बताकर बचाने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

मसूद अजहर को गंभीर रूप से बीमार बताकर बचाने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान

Last updated: March 3, 2019 7:45 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव के बावजूद पाकिस्तान सुधरने को तैयार नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के बचाव के लिए उसने तरह तरह के तर्क गढ़कर चीन को अपने साथ रखने के लिए पूरा जोर लगाया है। मसूद अजहर की खराब तबियत और पुलवामा हमले में जैश की स्वीकारोक्ति को भ्रम बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश हो रही है।

खुफिया एजेंसियों को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि जैश-ए-मोहम्मद व उसके आकाओं को बचाने का पूरा भरोसा पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से दिया गया है। इसकी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। भारत की ओर से दिए गए सबूतों को झुठलाने के लिए जैश के आकाओं के साथ आईएसआई अधिकारियों की बैठकें हुई हैं। मसूद अजहर की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराके उसे क्रिटिकल बताया जा रहा है। आईएसआई तर्क गढ़ रही है कि मसूद इन दिनों काफी बीमार है इसलिए वह किसी तरह की ऐसी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने या साजिश रचने में समर्थ नहीं है। उसका इलाज चल रहा है और वह लगातार निगरानी में है।

नई योजना पर काम, स्थानीय आतंकियों को आगे करो
भारतीय सुरक्षा बलों के अभियान की वजह से पस्त पड़े जैश में जोश भरने के लिए आतंकियों को सुरक्षा बलों पर हमले करने की नई योजना पर काम करने को कहा गया है। जैश को घाटी में सक्रिय स्थानीय आतंकियों को आगे कर अपनी योजना आगे बढ़ाने को कहा गया है जिससे उसपर सीधी तोहमत न लगे। जैश आतंकियों को लश्कर और हिज्बुल के साथ मिलकर हमलों को अंजाम देने की रणनीति पर भी अमल करने को कहा गया है।

नए आकाओं की हो सकती है नियुक्ति
खुफिया सूत्रों को इस तरह की जानकारी भी मिली है कि अगर जैश आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने में भारत को सफलता मिलती है तो आतंकी गतिविधियों को जारी रखने के लिए नए आतंकियों को कमान दी जा सकती हे। नए नाम से आतंकी गुट तैयार करने की योजना पर भी मंथन चल रहा है। सूत्रों ने कहा कि आईएसआई घाटी में आतंकियों को शह देने की रणनीति से हाथ पीछे खींचने को तैयार नहीं है।

इमरान सरकार पर दबाव
इमरान सरकार के सामने आईएसआई ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर भारत के कड़े रुख के आगे समर्पण किया गया तो घाटी में उसका लंबे समय से किया निवेश बेकार चला जाएगा। इसलिए घाटी में आतंकी गुटों को नई रणनीति से समर्थन देना जारी रखा जाएगा। सूत्रों ने कहा कि इमरान सरकार पर कट्टरपंथी आतंकी गुटों का भारी दबाव है।

असंतोष को हवा देने की कोशिश
खुफिया एजेंसियों ने आगाह किया है कि घाटी में जमात व अलगावादी नेताओं और गुटों पर कार्रवाई के बीच असंतोष को हवा देने की कोशिश भी सीमा पार से हो सकती है। एजेंसियों का मानना है कि आईएसआई ऐसे लोगों से संपर्क करने की लगातार कोशिश कर रही है जिससे घाटी में माहौल बिगाड़कर भारत सरकार को कठघरे में खड़ा किया जा सके।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अभिनंदन लड़ाकू विमान उड़ाएंगे या नहीं, फैसला तीन जांच के बाद
Next Article पुलवामा हमला: बांका में पुलिस की ताबड़तोड छापेमारी, तीन संदिग्ध हिरासत में

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रक्षाबंधन पर फैंस ने दिखाया ‘सालार’ के लिए प्यार, खांसार सील वाली राखियों ने मचाई धूम
entertainment
August 29, 2026
सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
entertainment
August 29, 2026
कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका संग मनाया रक्षाबंधन, मजेदार अंदाज में बोले- ‘राखी डन, आशीर्वाद क्रेडिटेड, जेब खाली’
entertainment
August 29, 2026
प्रेम कीटाणु के ‘कहो तो’ में प्यार की खूबसूरत धुन, अरमान मलिक की आवाज़ ने जीता दिल
entertainment
August 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?