मुंबई:शिल्पा शिंदे के बाद बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्शी को पार्टी में बड़ी पोस्ट ऑफर हुई है। वह महाराष्ट्र की वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर पार्टी में शामिल हुई हैं।
28 फरवरी को दोपहर बाद मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान पार्टी के सदस्यों ने अर्शी का कांग्रेस में स्वागत किया।
अर्शी ने कहा भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस माहौल से लोगों के बीच डर पैदा हो रहा है।
बता दें कि अर्शी को बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद पहचान मिली थी। इस शो में वह काफी पॉप्युलर कंटेस्टेंट थीं। बिग बॉस में आने से पहले वह अपनी कंट्रोवर्शल लाइफ के लिए जानी जाती रही हैं। कभी अपने स्टीमी विडियोज तो कभी पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी के बच्चे की मां बनने के दावे को लेकर, वह सुर्खियां बटोरती रही हैं।
शिल्पा शिंदे के बाद अर्शी खान कांग्रेस में शामिल

