सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कैबिनेट बैठक में फैसला: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वालों को भी अब आरक्षण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कैबिनेट बैठक में फैसला: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वालों को भी अब आरक्षण

Last updated: March 1, 2019 8:01 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:केंद्रीय कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में जम्मू-कश्मीर राज्य के संबंध में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। देर शाम वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन (अमेंडमेंट) ऑर्डिनेंस 2019 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जो लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास रहते हैं, उन्हें भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि 2004 से अबतक केवल नियंत्रण रेखा (LoC) के पास रहने वाले लोगों को ही आरक्षण का लाभ मिलता था।
इसके अलावा संविधान (ऐप्लिकेशन टु जम्मू ऐंड कश्मीर) संशोधन ऑर्डर 2019 को भी मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके तहत जम्मू और कश्मीर में मौजूदा आरक्षण के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को शैक्षिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले
– केंद्रीय मंत्री रविशंकरप्रसाद ने कहा कि मोबाइल नंबर, बैंक खातों से आधार को स्वैच्छिक रूप से जोड़ने को कानूनी आधार प्रदान करने से जुड़े अध्यादेश लाने को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।- जेटली ने कहा कि मंत्रिमंडल ने राइट इश्यू के जरिए वोडाफोन-आइडिया में 25,000 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश को मंजूरी दे दी।

– दिल्ली में एम्स को वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाने के लिए रीडिवेलपमेंट प्लान को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी गई है।

– आगरा मेट्रो और कानपुर मेट्रो में दो-दो कॉरिडोर बनेंगे। कानपुर मेट्रो को 5 साल में पूरा किया जाएगा।

– मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बढ़ावा देने से जुड़ी 10,000 करोड़ रुपये की फेम परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी।

– ब्रह्मपुत्र नदी पर 4 लेन के पुल को मंजूरी दे दी गई है। वहीं, विशाखापत्तनम में रेलवे जोन को मंजूरी दे दी गई है।

– कैबिनेट ने एयर इंडिया तथा उसकी इकाइयों में विनिवेश के लिए पूर्व की तिथि से विशेष उद्देश्यीय कंपनी (एसपीवी) बनाने को मंजूरी दी।

– सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मंत्रिमंडल ने 2025 तक भारत को सॉफ्टवेयर उत्पाद विकास केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर उत्पाद नीति को मंजूरी दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article F16 पर पाकिस्तान के झूठ को भारत ने किया बेनकाब, दुनिया को दिखाये सबूत
Next Article सबसिडी वाला गैस सिलेंडर 2 रुपए महंगा हुआ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?