सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: F16 पर पाकिस्तान के झूठ को भारत ने किया बेनकाब, दुनिया को दिखाये सबूत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

F16 पर पाकिस्तान के झूठ को भारत ने किया बेनकाब, दुनिया को दिखाये सबूत

Last updated: March 1, 2019 7:42 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर बुधवार को हमले की नाकाम कोशिश के बाद पाकिस्तान का एक और झूठ बेनकाब हुआ है। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को पाकिस्तान के उस झूठ का पर्दाफाश किया है, जिसमें पाकिस्तान भारतीय वायुसेना द्वारा जवाबी कार्रवाई में उसका एफ-16 विमान गिराने के दावे को खारिज कर रहा था।
वायुसेना ने सबूत देते हुए पाकिस्तान के उस एफ-16 लड़ाकू विमान के मलबे की तस्वीरें जारी की है, जिसे बुधवार को भारतीय वायुसेना ने मार गिराया था। सामने आई तस्वीरों में साफ पता चलता है कि विमान के मलबे के पास पाकिस्तान के 7 नॉर्दर्न लाइट इन्फैंट्री के अधिकारी खड़े हैं। वायुसेना ने इस बात की पुष्टि की है कि यह मलबा उसी एफ-16 विमान का है, जिसे मार गिराया गया था और जिसका मलबा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पाया गया है।
भारतीय वायुसेना के अफसर आरजी के कपूर ने सबूतों को सामने रखते हुए दावा किया है कि पाकिस्तान ने जो टुकड़े दिखाए हैं वह मिग 21 के नहीं हैं, वह पाक के एफ16 के हैं। सबूतों के तौर पर भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी एफ-16 विमानों से छोड़ा गया वो एमरॉम मिसाइल का टुकड़ा भी सामने रखा है जो मिसाइल एफ-16 से ही छोड़ी जा सकती है।
यह मिसाइल का टुकड़ा कश्मीर के राजौरी इलाके में मिला है। पाकिस्तान के पास इस मिसाइल को हवा में ले जाने के लिए दूसरा ऐसा कोई विमान नहीं है, और यह सिर्फ एफ 16 से ही संभव है। वहीं उनके अनुसार इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर से साबित होता है कि पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के लिए एफ-16 विमान तैनात किया था।
पाकिस्तान के इस झूठ के पीछे की वजह उसके नाकारापन के साथ अमेरिका के साथ वो करार भी है, जो उसे एफ-16 को युद्ध के अलावा इस्तेमाल करने से रोकता है। अमेरिका ने अपने हथियारों को बेचते समय कुछ शर्ते रखी थी और इनके इस्तेमाल पर नियम कड़े कर दिए थे। अमेरिका ने पाकिस्तान को स्पष्ट किया था कि बिना उसकी अनुमति के पाकिस्तान उसके लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल सैन्य कार्रवाई में नहीं कर सकता।
अमेरिका का कहना है कि एफ 16 का इस्तेमाल आत्मरक्षा में किया जा सकता है लेकिन हमले के लिए नहीं। बता दें कि अमेरिका अपने हथियारों के इस्तेमाल पर सख्त नियम रखता है। नियमों के मुताबिक उसके द्वारा दिए गए हथियारों का इस्तेमाल देश स्थिति को जटिल बनाने एवं खुद को आक्रमक दिखाने केलिए नहीं कर सकते।
याद दिला दें कि पहले, पाकिस्तानी सेना और इमरान खान ने दावा किया था कि भारत के 2 पायलट उसके कब्जे में हैं और एक घायल पायलट को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में उन्हें यू-टर्न लेना पड़ा और पाकिस्तानी सेना ने कहा कि 2 नहीं, बल्कि 1 पायलट उसके कब्जे में है। दरअसल, एफ-16 के पायलट को भी उन्होंने भारतीय पायलट बता दिया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव पर चीन को भरोसे में लेने की कोशिश करेगा भारत
Next Article कैबिनेट बैठक में फैसला: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वालों को भी अब आरक्षण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?