By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राव‍लपिंडी के आर्मी अस्‍पताल से मसूद अजहर ने दिए थे पुलवामा हमले के आदेश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

राव‍लपिंडी के आर्मी अस्‍पताल से मसूद अजहर ने दिए थे पुलवामा हमले के आदेश

Last updated: February 19, 2019 7:54 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

रावलपिंडी :पुलवामा हमले का आदेश जैश ए मोहम्‍मद के सरगना मसूद अजहर ने रावलपिंडी के अस्‍पताल से दिया था। यह आदेश उसने अपने भतीजे उस्‍मान की हत्‍या का बदला लेने के मद्देनजर दिया था। उस्‍मान को सुरक्षाबलों ने पिछले वर्ष अक्‍टूबर में त्राल में मार गिराया था। इसके तहत नए लोगों को तलाश करना, उनका ब्रेनवॉश कर उन्‍हें आत्‍मघाती हमलावर बनाना था। आपको बता दें कि मसूद अजहर का रावलपिंडी के आर्मी अस्‍पताल में कथिततौर पर इलाज चल रहा है। एक अंग्रेजी अखबार ने एक खुफिया अधिकारी के हवाले से इस बात का खुलासा किया है।
ऑडियो संदेश के जरिए दिया आदेश 
रिपोर्ट की मानें तो पुलवामा हमले से करीब आठ दिन पहले अजहर ने एक ऑडियो संदेश के जरिए यह आदेश दिया था। इसमें उसने कहा था कि इस लड़ाई में मौत से ज्‍यादा अच्‍छा कुछ और नहीं है। ऑडियो में कहा गया है कि कोई इन्हें दहशतगर्द कहेगा, कोई निकम्मा, कोई पागल, तो कोई इन्हें अमन के लिए खतरा कहेगा। मसूद अजहर ने यूजेसी के दूसरे घटकों के साथ अपने पुलवामा हमले की योजना को साझा नहीं किया था। इस टेप के जरिए अजहर ने अपने भतीजे उमेर और अब्‍दुल राशिद गाजी को घाटी में युवाओं का ब्रेनवॉश करने और उन्हें IED धमाके के साथ आत्‍मघाती हमले के लिए तैयार करने की जिम्‍मेदारी दी थी।
पीओके के मुजफ्फराबाद में हुई थी
वहीं दूसरी तरफ यूजेसी की बैठक में नए लॉन्‍चपैड तैयार करने की बात पर सहमति बनी थी। इसके बाद एक बैठक पीओके के मुजफ्फराबाद में हुई थी जिसमें आत्‍मघाती हमलावरों पर चर्चा हुई थी। यह बैठक यूजेसी के प्रमुख और हिजुबल मुजाहिद्दीन के कमांडर सैयद सलाउद्दीन के नेतृत्‍व में हुई थी। इस बैठक में हिजबुल के दूसरे बड़े नेता और डिप्‍टी चीफ इम्तियाज आलम, झेलम घाटी के डॉक्‍टर अबू खालिद, तहरीक अल मुजाहिद्दीन के शेख जमीउल रहमान और पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के ब्रिगेडियर जुबेर शामिल हुए थे। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर में खुफिया अधिकारी के हवाले से यहां तक लिखा है कि इस हमले के लिए जैश के किसी आतंकी का इस्‍तेमाल न करने और अंजान चेहरों का इस्‍तेमाल करने के आदेश दिए गए थे। इस दौरान उमेर, गाजी और इस्‍माइल दक्षिण कश्‍मीर में ही छिपे हुए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी बोलीं, मुझसे चमत्‍कार की उम्‍मीद न करें
Next Article अनुच्छेद 370 को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते सुनवाई संभव

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026
महिला आरक्षण पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं, पहले ‘बंच ऑफ थॉट’ और ‘मनुस्मृति’ जलाएं: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
April 22, 2026
मंचरियल के इंटेंस शूट के बाद संयुक्ता ने ‘ब्लैक गोल्ड’ का शूट पूरा किया
entertainment
April 22, 2026
त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया
entertainment
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?