By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: युवाथोन 2019 में 4 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

युवाथोन 2019 में 4 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

Last updated: February 18, 2019 1:54 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

मुंबई: रविवार की सुबह मुम्बई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में हिट युवा फिट युवा टैग लाइन के तले अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की शाखा कांदीवली तेयुप और मरुधर मित्र मंडल के संयोजन  के अंतर्गत युवाथोन 2019 का आयोजन हुआ। इस आयोजन में मुम्बई और उसके आस पास के इलाकों से करीब 4 हजार लोगों ने हिस्सा लिया और हिट युवा फिट युवा के संदेश के साथ साथ पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने युवाओ का हौसला अफजाही करते हुए शहीदों को नमन किया। साथ ही अभातेयुप के हिट युवा फिट युवा की जमकर सराहना की।
अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया ने युवाओ में जोश भरते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि समाज का हर व्यक्ति फिट और हिट हो। यही युवा थोन का मुख्य उद्देश्य हैं। महामंत्री संदीप कोठारी ने कहा कि हिट युवा फिट युवा के इस आयोजन में मुम्बई के तेरापंथ समाज का जो स्नेह मिला हैं। उससे हमारे सभी कार्यकर्ताओं का हौसला और बढ़ा हैं। बी.सी भलावत ने कहा कि युवाओ के हाथ में कोई काम दिया जाय उसका रिजल्ट क्या होता है वो आज का आयोजन दर्शाता है। गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण द्वारा 2023 के चातुर्मास की घोषणा मुंबई में करने के बाद अभातेयुप व तेयुप के युवाओं का जोश दुगुना हो गया, जो इस युवाथोन में साफ नजर आ रहा है। पूरे जोश के साथ मुंबई के लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया।
युवाथोन मुम्बई संयोजक भूपेश कोठारी ने भी अपने भावों को रखते हुए कहा कि संपूर्ण मुम्बई और उसके आस पास के तेयुप टीम के अध्यक्ष मंत्री एवं टीम की कड़ी मेहनत की वजह से आज यह एतिहासिक आयोजन सफल रहा हैं। साथ ही जो स्नेह मुम्बई तेरापंथ समाज ने दिखाया है उसके लिए सभी का दिल से आभार। वही तेयुप सायन, चेम्बूर, कुर्ला, सांताक्रुज, घाटकोपर, बांद्रा, का बहुत बहुत आभार। मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, महिला मंडल राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुद कच्छारा, मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बडाला आदि ने भी अपने भाव रखें।
इस आयोजन में विशेष तौर पर अभातेयुप उपाध्यक्ष मुकेश गुगलिया, संगठन मंत्री पवन माण्डोत, कोषाध्यक्ष नवीन बेंगानी, अभातेयुप मुम्बई से गौतम डांगी, महेश बाफना, गौतम कोठारी, देवेंद्र डागलिया, दिनेश सिंघवी, संजय बोथरा, दीपक समदरिया, नरेश सोनी, नरेश चपलोत, जगदीश परमार, प्रमोद छाजेड़, अजय भंसाली, राजेश कोठारी, अमित रांका, फिट युवा सह संयोजक संदीप बाफना, राकेश धाकड़ ,महासभा रमेश सुतरिया, टीपीएफ राष्ट्रीय सह मंत्री मनीष कोठारी, टीपीएफ राष्ट्रीय टीम सदस्य बलवंत चोरड़िया, मुम्बई सभा मंत्री विजय पटवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबुलाल बाफना, विनोद बोहरा , नवरत्न गन्ना, बाबुलाल समदरिया, कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी,  नरेंद्र सिंघवी, गौतम डागा, नितेश धाकड़, विष्णु बाफना, भगवती धाकड़, सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तांतेड़, महेंद्र तातेड़, विनोद कच्छारा, अर्जुन चौधरी, सुनील कच्छारा, नरेंद्र बांठिया, निर्मल कुमठ, ताराचंद गन्ना, प्रीतम हिरण ,मुम्बई महिला मंडल मंत्री श्वेता सुराणा एवं टीम, टीपीएफ मुम्बई दीपक डागलिया, मंत्री राज सिंघवी ,तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन मंत्री कमलेश बोहरा, जवेरीमल नवलखा, अणुव्रत समिति मुम्बई अध्यक्ष रमेश चौधरी, मंत्री चेतन कोठारी, कोषाध्यक्ष रमेश सोनी, मुम्बई के सभी तेयुप अध्यक्ष और मंत्री , सभी महिला मंडल संयोजिका सह संयोजिका, किशोर मंडल, कन्यामण्डल आदि उपस्थित थे।
इस आयोजन को आस्था हॉस्पिटैलिटी, समृद्धि बैंक्वेट सांताक्रुज, एक्वा पार्टनर ब ब्रिजील का सहयोग रहा। कार्यक्रम में स्पॉन्सर के तौर पर सनराइज, मंगल क्रेडिट एन्ड फाइनक्रॉप लिमिटेड, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन, प्रवीण मशीन टूल्स, सुपरबॉन्ड, मिथाली गोल्ड,  अमोर ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड, मँगलसूत्रं, आस्था हॉस्पिटालिटी, प्रशांत ज्वेलर्स , गिरीश आर पाई डारेक्टर कामथ्स आवरटाइम्स आइस क्रीम प्राइवेट लिमिटेड,  कौशल डोंगरे फाउंडर पावक फूड्स, अनिल सोनावणे ज़िमदरा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, मेडिकल पार्टनर सुराणा हॉस्पिटल, फ़ूड पार्टनर न्यूट्रिलाफ़, नेचुरल आइसक्रीम, एमएम कैटर्स महेआस्था हॉस्पिटालिटी दीपेन मालदा, जैसे लीडिंग ब्रांड्स शामिल हैं ! कर्मा इवेंट्स अश्विन पांडेय इस इवेंट में बड़ा सहयोग रहा। यही वजह है सभी का मोमेंटो के साथ सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को विशेष तौर पर सफल बनाने के लिए तेयुप कांदीवली आयोजक अध्यक्ष विनोद डागलिया, मंत्री अशोक कोठारी, संयोजक रमेश सिंघवी, मनीष रांका, गौतम डोसी, प्रमोद डांगी, सह आयोजक मरुधर मित्र परिषद अध्यक्ष भरतकुमार दुगड़, कार्याध्यक्ष मांगीलाल छाजेड़,महामंत्री पंकज सुराणा, कोषाध्यक्ष निर्मल नाहटा, सह मंत्री पंकज दुगड़, मरुधर सिरियारी ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप बैद, गौतम दोसी, मनीष रांका, रमेश सिंघवी, प्रमोद डांगी, अशोक कोठारी ,साहिल कोठारी , संदीप कुमठ ,चिराग पामेचा, अभिषेक चपलोत, भावेश कोठारी, सौरभ दूधोदिया, यश खाब्या, अंश कोठारी, दिनेश सिंघवी, विकास भूतोड़िया, योगेश कोठारी ,कमलेश बोहरा, कमलेश सोनी ,राजेश धोका, विनोद कोठारी, अरुण सोलंकी, विकास बाफना, नवनीत कच्छारा, नरेंद्र भंडारी ,विमल चौरडिया, ज्ञानमल भंडारी, चांदमल जी कुमठ, जौहरी मलजी नौलखा, अल्पेश कोठारी, शिखा बाफना, विनोद दूगड़ ,पारसमल दूगड़  बाबूलाल दूगड़,विवेक भंडारी, प्रेक्षा भंडारी, शांतिलाल भालावत, सुनील बोथरा, सुनील संचेती , नरेस सोलंकी सौमिल, सुनील कोठारी, तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली का रहा। आयोजन में विशेष तौर पर मुंबई कन्या मंडल ने परफॉर्मेंस किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article क्रिकेटरों और फिल्म-टीवी जगत से जुड़े टैक्निशियन्स, कलाकार और मजदूरों ने काम बंद कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Next Article पाकिस्तान डरा, कहा- जैश ए मोहम्मद पर कर रहे कार्रवाई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई तेरापंथी सभा की कमान डागलिया के हाथ
social
May 31, 2026
लोकतंत्र की मजबूती में निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका : राजेश कुमार
state
May 30, 2026
जब बतखों के लिए रुक गई सड़कें- संवेदनशील समाज की जीवंत तस्वीर
national
May 29, 2026
“अनुपमा तो हमेशा कॉटन की साड़ी में ही घूमती है,” ग्लैमरस अवतार पर रूपाली गांगुली का मजेदार बयान
entertainment
May 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?