घाटकोपर। गुरुवार 14 फरवरी को मुंबई महिला मंडल के तत्वाधान में घाटकोपर में मेगा डेंटल चेकअप ड्राइव का आयोजन किया गया! इस फ्री डेंटल चेकअप में गुरुकुल एजुकेशन इंस्टीट्यूट से 565 बच्चों का दांतो का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम की मंगल शुरुआत प्रातः 9 बजे नमस्कार महामंत्र द्वारा की गई। डॉ. मनीष कच्छारा, डॉ. प्रेरणा कारडे, डॉ. सोनल जैन, डॉ.सृजा पिल्लई आदि सभी डॉक्टर्स ने बच्चों का दांतो का परीक्षण किया उनको रेगुलर चेकअप व अवेयरनेस के लिए कहा। मण्डल द्वारा जरूरतमंद बच्चों को फ्री में दवाइया उपलब्ध कराई गई।
विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाशदेवी तातेड़, अखिल भारतीय महिलामण्डल की कार्यकारिणी सदस्य कांताजी तातेड़, मुंबई महिलामण्डल की उपाध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा, मुंबई महिलामण्डल की विशेष सहयोगी लक्ष्मी सोनी, मुंबई सभा के अध्यक्ष नरेन्द्रजी तातेड़, अणुव्रत समिति मुम्बई के अध्यक्ष रमेशजी चौधरी, घाटकोपर उपसमिति के संयोजक दिपेशजी सिंघवी, मुंबई ज्ञानशाला की आंचलिक संयोजिका सुमनजी चपलोत उपस्थित रहे। पुष्पाजी मादरेचा, मधु बाफना का विशेष सहयोग रहा। मुम्बई कन्यामण्डल की संयोजिका मानसी बागरेचा और घाटकोपर कन्यामण्डल का भी विशेष सहयोग रहा।
घाटकोपर महिलामण्डल की संयोजिका मंजूजी कुमठ के नेतृत्व में सहसंयोजिका भावना चपलोत, आशा तातेड़ के साथ घाटकोपर एरिया प्रभारी बहने नीतू डांगी, नीलू ढ़ीलीवाल, पवन धाकड़, सुरेखा कावड़िया, रेखा डांगरा, पुष्पा सुराणा, अंजना सिंघवी, कांता सिंघवी, पायल सिसोदिया, उषा डांगी, उषा भंडारी, सपना चोरडिया, भर्ती सिसोदिया, किरण सूर्या, रुचिता कोठारी, डिम्पल सोनी, कोमल मेहता, मीना बाफना, संध्या बडोला, विमला सिसोदिया, सुमित्रा हिरण, सीमा चपलोत, लीला बागरेचा, कांता बड़ाला ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
गुरुकुल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नीला महेर और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती जानवी का सराहनीय सहयोग रहा। गुरुकुल स्कूल के मैनेजिंग कमिटी, प्रिंसिपल, वाइस प्रिन्सिपल का शॉल द्वारा सन्मान किया गया। सभी डॉक्टर्स का सर्टिफिकेट द्वारा सन्मान किया गया। स्कूल के पूरे स्टाफ ने महिलामण्डल के इस मानवहित के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। और अपनी प्रशंसा को व्यक्त करने के लिए घाटकोपर महिलामण्डल को एप्रिशिएट लेटर भी दिया।
घाटकोपर के गुरुकुल एजुकेशन इंस्टीट्यूट के 565 बच्चों का दांतो का परीक्षण
Leave a comment
Leave a comment